{"_id":"cbcc55625ecff613f2aa4515cdbb5888","slug":"15-hours-did-not-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटे तक नहीं मिली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 घंटे तक नहीं मिली ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन इटारसी में इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य एक प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है। पिछले माह 17 जून को इंटरलॉकिंग में लगी आग से पूरी रेल यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई है। इंटरलाकिंग कार्य प्रभावित होने से इटारसी से निकलने वाली सभी ट्रेनों के या तो रूट परिवर्तित कर दिए गए हैं या फिर ट्रेनें ही रद कर दी गई हैं। हालांकि, इटारसी में मैनुअल तरीके से ट्रेनों का आवागमन चल रहा है, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार पैनल के निर्माण और सुचारु संचालन में एक सप्ताह का समय लग सकता है। हालांकि, रेलवे ने जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने की संभावना जताई है। वहीं, ललितपुर में शनिवार को भी एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद रहीं। हालात यह रहे कि शनिवार की सुबह झांसी की ओर जाने वाली तीन ट्रेनें रद रहीं तथा दोपहर दो बजे से देर रात नौ बजे तक भोपाल की ओर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं आई, जिससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। शनिवार को रेलवे द्वारा ललितपुर में रुकने वाली डाउन रूट की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, इटारसी- झांसी पैसेंजर, पठानकोट एक्सप्रेस, सदन एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस रद रहीं। जबकि, भोपाल की ओर जाने वाली अप रूट की पंजाब मेल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस रद रहीं।
विज्ञापन