फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 days from the forest at the traffic

शहर में 15 दिनों तक वन- वे ट्रैफिक कल से

Thu, 19 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
15 days from the forest at the traffic
ललितपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने व लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए बीस नवंबर से शहर में वन-वे ट्रैफिक लागू होगा। नियम का उल्लंघन करने पर तीन पहिया और चार पहिया वाहन चालक पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद एवं तहसील मुख्यालय में वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि सड़कों पर वाहनों का दबाव देखने को मिल रहा है। सुबह दस बजे के आसपास नगर के सबसे व्यवस्ततम शाही रोड से डेढ़ किमी का सफर पूरा करने में भी 30 मिनट तक का समय लग जाता है।
विज्ञापन


कई जगह जाम लगने से वाहन रेंगते नजर आते हैं। यातायात माह की शुरुआत में जाम की समस्या से निपटने के लिए व यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने नगर में वन- वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू करने के संबंध में नगरवासियों से सुझाव मांगे थे। इसके लिए उन्होंने घंटाघर पर एक रजिस्टर रखवाया था, जिसमें करीब छह सौ नगरवासियों अपने सुझाव रखे। इसमें से अधिकांश वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू करने के पक्ष में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर में पुराने तहसील तिराहा से वीर सावरकर चौक तक वन- वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करना चाहते हैं। इसी के तहत पुलिस लाइन सभागार में बैठक में बताया गया कि तीन पहिया और चार या वाहन चालक पुराने तहसील तिराहा से यदि घंटाघर, सराफा मार्केट, कटरा बाजार, जगदीश मार्केट या अन्य स्थानों पर जाना चाहते हैं, तो फिर उन्हें वीर सावरकर चौक, तालाबपुरा रोड, साईं मंदिर होते हुए वापस आना होगा। कोई भी वाहन चालक शाही रोड से ही वापस नहीं हो सकेगा।

यह व्यवस्था नगर में 20 नवंबर से 15 दिनों तक ट्रायल के रूप में सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक लागू होगी। नियम का उल्लंघन होने पर तीन पहिया व चार पहिया चालक पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि, दो पहिया वाहन इस व्यवस्था से अलग रहेंगे।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के साथ पार्षदों, व्यापारी नेताओं व टैक्सी चालकों ने भाग लिया। वन- वे ट्रैफिक प्रणाली लागू करने के संबंध में अधिकांश जनप्रतिनिधियों के साथ वाहन चालकों ने इसके पक्ष में अपने विचार रखे और भविष्य के लिए इसको अच्छा कदम बताया। नपाध्यक्ष नेे कहा कि इस व्यवस्था में नगर पालिका पूर्ण सहयोग करेगी।
 इस अवसर पर पार्षद अनुराग जैन शैलू, रूपेश उर्फ धर्मेंद्र, कमल यादव, इदरीश राइन, जहीर रानू, बस ऑपरेटर एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी सदर ओमकार यादव, प्रतिसार निरीक्षक शिवराम यादव, प्रभारी यातायात नीरज कुमार दीक्षित, पीआरओ शमीम खान, नपा अवर अभियंता विपिन कुमार, रमाकांत तिवारी, प्रदीप कुमार सौंरियाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नगर में अधिकांश व्यवस्थाएं फेल!
छब्बीस वार्डों वाले नगर में अधिकांश व्यवस्थाएं फेल हैं। दो लाख से अधिक आबादी वाले नगर में नपा द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने के बाद भी दुकानदार अपनी सीमा से दो गुना से अधिक बाहर तक फैल जाते हैं। फल एवं सब्जी मंडी से लेकर नझाई बाजार गेट, शाही रोड से नदीपुरा तक यही हाल है।

नगर में प्रमुख समस्या अतिक्रमण की है। वन- वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू करने से पहले दुकानदारों की सीमा का निर्धारण किया जाना चाहिए। साथ ही फुटपाथ पर बैठकर रोजी- रोटी चलाने वालों के लिए अलग से स्थान तय किया जाना चाहिए। फुटपाथ वालों के साथ दुकानदारों की सीमा का निर्धारण कर दिया जाए तो जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा।

इस संबंध में कोर्ट ने दोबारा अतिक्रमण करने पर पुलिस को एफआईआर तक करने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन हैरानी की बात यही है कि अब तक कोई एफआईआर नहीं की गई। नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था व जाम के लिए नगर पालिका, यातायात पुलिस व एआरटीओ जिम्मेदार हैं।  
सड़क पर दुकान लगाई तो होगा जुर्माना
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि दुकानों से बाहर तक फैले दुकानदार अपनी सीमा में ही रहे। दुकानों के बाहर अतिक्रमण पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें चालान किया जाएगा, साथ ही 20 हजार रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।


क्रेन से उठवाएं वाहन
वार्ड नंबर 14 के पार्षद मोहम्मद इदरीस राइन ने एक प्रार्थनापत्र पुलिस अधीक्षक को देकर बताया कि नगर में मुख्य मार्गों पर विभिन्न पार्टियों के झंडा लगाए चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं, जिनसे कई बार जाम की स्थिति खड़ी हो जा रही है। ऐसे वाहन चालकों को सुधारने के लिए क्रेन मशीन मंगवाई जाए, जिससे वाहनों को कोतवाली में जमा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed