फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कृषक प्रशिक्षण में तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

कृषक प्रशिक्षण में तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

Sun, 04 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
कृषक प्रशिक्षण में तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर
नीम और महुआ पर मिलेगा अनुदान
विज्ञापन

ललितपुर।
आदर्श ग्राम पवा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को तिलहन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर देते हुए प्रोत्साहित किया गया। इसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा विभाग से अच्छे गुणवत्ता वाले बीज, खाद और पशुओं के टीकाकरण की मांग की है। साथ ही जानकारी दी गई कि नीम और महुआ पर प्रति हेक्टेयर की दर के हिसाब से अनुदान भी दिया जाएगा।

नेशनल मिशन ऑन ऑयल सीड्स एंड ऑयलपाम योजना के तहत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन बृहस्पतिवार को आदर्श ग्राम पवा किया गया। इसमें उप कृषि निदेशक हंसराज ने नई कृषि तकनीकि से खरीफ उत्पादन बढ़ाए जाने के संबंध में कृषकों को प्रशिक्षण किया। बताया गया किसान सिंचाई के लिए नियमित जल का प्रयोग करें। इससे फसल की लगातार वृद्धि हो सके। साथ ही स्प्रिंकलर सैट द्वारा ड्रिप के माध्यम से सिंचाई पर जोर दिया। तिलहन उत्पादन बढ़ाने के पर जोर दिया गया और उत्पादन तकनीकि के बारे में बताया। वृक्ष जनित तेल कार्यक्रम के अंतर्गत नीम पर 17 हजार रुपये और महुआ पर 15 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान दिया जाएगा। बताया कि कृषि विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान पारदर्शी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है, इसके लिए बैंक की पासबुक, खसरा-खतौनी, पहचान पत्र की छायाप्रति आवश्यक है। यह भी बताया कि फसल अवशेष में आग लगाने पर 2500 से 15 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है। आग से जमीन का ताप बढ़ने से कीट मित्र भी मर जाते हैं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। प्रशिक्षण में मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी भी दी। जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार ने खाद बीज और रसायन की उपलब्धता के बारे मेें बताया। भूूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि खेत तालाब योजना के बारे में बताया। जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रोइरीगेशन एवं आरके वीवाई व जिला औद्योगिक मिशन योजना की जानकारी किसानों को दी गई। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतीक अहमद द्वारा जल संरक्षण के संबंध में प्रेरित किया। पशुपालन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने पशुओं के टीकाकरण और पशु रोग बचाव के लिए किसानों को सुझाव दिए। इस अवसर पर विषय वस्तु विशेषज्ञ राम बिहारी निरंजन, प्राविधिक सहायक रमन सिंह गौतम, दीपेंद्र कुमार, मूलचंद, मुकेश सविता, विनोद निरंजन, राकेश शाक्य, राजेश राठौर, अमित रजक, मुकेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed