फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   142 tube wells are being built with Rs 8.5 crores

Lalitpur News: साढ़े आठ करोड़ से बनाए जा रहे 142 नलकूप

Wed, 31 Jan 2024 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
142 tube wells are being built with Rs 8.5 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत 142 नलकूपों का निर्माण हो रहा है। इनकी अनुमानित लागत आठ करोड़ 52 लाख रुपये है। एक नलकूप निर्माण पर करीब छह लाख खर्च आएगा, तीन लाख 47 हजार रुपये लाभार्थी को अनुदान दिया जा रहा है।

सिंचाई के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत ऐसे क्षेत्र के किसानों को संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनके पास नहरों से सिंचाई का साधन नहीं है। उन किसानों के खेतों में गहरे नलकूप निर्माण की योजना तैयार की गई है। बिजली कनेक्शन व पाइप पर भी अनुदान दिया जा रहा है। अभी तक 39 नलकूपों का निर्माण हो चुका है, इन सभी किसानों को पाइप भी विभाग ने दे दिए हैं। अधिशासी अभियंता नैयर आलम ने बताया कि अन्य नलकूपों का निर्माण तेजी से चल रहा है। अधिकांश नलकूपों का निर्माण चल रहा है। विद्युत संयोजन जुड़ने के बाद किसानों को पाइप उपलब्ध करा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed