{"_id":"5c6329efbdec227370400f4c","slug":"141550002671-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में चार दिन चलेगी इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में चार दिन चलेगी इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह में चार दिन चलेगी इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस
ललितपुर। बुंदेलखंड वासियों के लिए इस सप्ताह के अंत तक इंदौर से खजुराहो के लिए एक नई ट्रेन की सौगात मिल सकती है। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी, इसमेें बीस कोच की ट्रेन में नौ स्लीपर, चार एसी और चार जनरल बोगियों के साथ ही दो एसएलआर होंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल सोलह फरवरी को खजुराहो से ट्रेन का शुभारंभ कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झांसी में 15 फरवरी को बड़ा कार्यक्रम तय है और इस कार्यक्रम में रेल मंत्री का आगमन भी हो रहा है। ऐसे में इंदौर और खजुराहो के बीच एक नई ट्रेन का संचालन भी उसी दिन 15 फरवरी को झांसी से या फिर अगले दिन 16 फरवरी को खजुराहो में पहुंचकर रेल मंत्री ट्रेन का शुभारंभ कर बुंदेलखंडवासियों के लिए इंदौर-खजुराहो ट्रेन की सौगात दे सकते हैं। रेलवे द्वारा इंदौर से खजुराहो और खजुराहो से इंदौर के लिए चलने वाली नई ट्रेन की समय सारणी भी घोषित कर दी गई है। जिसके चलते यह ट्रेन इंदौर से खजुराहो के लिए दोपहर में 3.55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह छह बजे खजुराहो पहुंचेगी, जबकि ललितपुर में इस ट्रेन के आने का समय देर रात्रि 2.20 बजे रहेगा और इसका ललितपुर में दो मिनट का ठहराव रहेगा।
इंदौर से खजुराहो के लिए यह ट्रेन सप्ताह में चार दिवसों में सोमवार, बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। इसी प्रकार खजुराहो से इंदौर के लिए यह ट्रेन रात्रि में 11.30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर में 1.50 बजे इंदौर पहुंचेगी और ललितपुर में इस ट्रेन का दो मिनट का ठहराव देर रात्रि में तीन बजे रहेगा। खजुराहो से इंदौर के लिए यह ट्रेन सप्ताह के चार दिवसों में रविवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। इंदौर से खजुराहो के मध्य चलने वाली यह ट्रेन बीस कोच की होगी, जिसमें नौ स्पीलर कोच, तीन थर्ड एसी, एक एसी, चार जनरल कोच और दो एसएलआर कोच होंगे।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा ट्रेन के संचालन की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं और ट्रेन का रैक भी खजुराहो स्टेशन पर शुभारंभ के लिए तैयार खड़ा है, जिसकी साज सज्जा का काम रेलवे द्वारा शुरु कर दिया है। इस ट्रेन का दोनों ओर से छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, विदिशा, सांची, संत हिरदाराम नगर और उज्जैन रेलवे स्टेशनों पर कॉमर्सियल ठहराव दिया गया है।