फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   किसान सम्मान दिवस पर सम्मानित होंगे हलधर

किसान सम्मान दिवस पर सम्मानित होंगे हलधर

Sun, 23 Dec 2018 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान दिवस पर सम्मानित होंगे हलधर
किसान सम्मान दिवस पर सम्मानित होंगे हलधर
विज्ञापन

ललितपुर। चौधरी चरण सिंह की जयंती कृषि, उद्यान , पशुपालन और मत्स्य विभाग 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाएगा। इसमें उक्त चारों विभाग बेहतर फसल उत्पादन या उद्यान, पशुपालन या मत्स्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित किसानों को सम्मानित करेंगे। कृषि विभाग द्वारा 23 दिसंबर को कंपनी बाग परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। रविवार को यहां आयोजित किसान सम्मान दिवस पर कृषि, उद्यान, पशुपालन व मत्स्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में सात हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में किसानों को पांच हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकरा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा प्रथम व द्वितीय पुरस्कार के लिए आठ-आठ किसान, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग द्वारा उनके क्षेत्र में प्रदर्शन करने वाले चार-चार प्रगतिशील किसानों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed