फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पावर फॉर ऑल से मिलेगी सभी कालोनियों व दूरस्थ गांवों को मिलेगी

पावर फॉर ऑल से मिलेगी सभी कालोनियों व दूरस्थ गांवों को मिलेगी

Tue, 28 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पावर फॉर ऑल से मिलेगी सभी कालोनियों व दूरस्थ गांवों को मिलेगी
‘पावर फॉर ऑल’ से मिलेगी सभी को बिजली
विज्ञापन

- विद्युत विभाग द्वारा छूटी जगहों पर पूरे किए जाएंगे काम
जरूरत के हिसाब से लगेंगे नए ट्रांसफार्मर, बनेंगे बिजली घर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में हर घर और हर गांव के हर मजरों व मोहल्लों तक बिजली पहुंचाने के लिए बिजली निगम द्वारा पावर फॉर ऑल स्कीम लागू की गई है। विभाग द्वारा योजना के तहत हर जगह बिजली पहुंचाई जाएगी। विभाग द्वार जरूरत के हिसाब से नए ट्रांसफार्मर रखवाए जाएंगे। साथ ही जहां आवश्यकता होगी वहां बिजली घर भी बनवाए जाएंगे। विभाग ने योजना को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
शासन द्वारा हर घर पर बिजली पहुंचाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसके तहत हर उन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का उद्देश्य है, जहां तक लोगों ने कभी बिजली की कल्पना तक नहीं की। इसी के तहत वर्तमान में हर घर सहज बिजली, सौभाग्य योजना के माध्यम से हर गरीब को उनके घरों तक बिजली विभाग की टीमें पहुंचकर या शिविर लगाकर निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जबकि इससे पूर्व भी विभाग द्वारा जनपद में आरएपीडीआरपी योजना के तहत जहां शहरी क्षेत्र में बंच केबल, उच्च क्षमता व लो क्षमता ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और शहर में करीब 85 नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने के साथ ही सब स्टेशनों पर वोल्टेज के फ्लक्चुयेशन को कंट्रोल करने के लिए आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, फिर दीन दयाल ज्योति ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में करीब 1075 गांव व मजरों को रोशन करने का कार्य किया गया। इसके बाद भी कई क्षेत्र अब भी ऐसे हैं, जहां तक सभी गांव के प्रत्येक मजरों व मुहल्लों तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। वर्तमान में विभाग द्वारा हर घर सहज बिजली के तहत सौभाग्य योजना चल रही है। इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक गरीब को निशुल्क बिजली कनेक्शन मुहैया कराया जा रहा है। लेकिन अब विद्युत निगम ने शासन के आदेशानुसार पॉवर फॉर ऑल स्कीम लागू की है, जिसमें शहर के सभी मुहल्ले, कालोनियों, ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मजरे व घरों को रोशन करना है। विद्युत निगम ने पॉवर फॉर ऑल का ढांचा एक अंब्रेला की तरह तैयार किया है, जिसमें किसी भी क्षेत्र के चारों ओर बिजली जलती नजर आए। इसमें जहां जरुरत होगी, वहां नए विद्युत सब स्टेशन, ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना, सभी मजरों में विद्युत खंभा, ट्रांसफार्मर लगवाने के साथ ही नए कनेक्शन जारी किए जाएंगे। अब भी कई लोग ऐसे हैं, जो बिजली पहुंचने के बाद भी कनेक्शन लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में उक्त स्कीम के तहत अक्टूबर तक उन सभी इच्छुक व्यक्तियों को नए कनेक्शन देना है। बुंदेलखंड के अन्य कई जिले अब भी ऐसे हैं, जहां बिजली पहुंचने के लिए लोग कनेक्शन लेने को तैयार नहीं है, लेकिन अब पावर फॉर ऑल के तहत जनपद में कोने-कोने में बसे सभी लोगों के घर तक बिजली पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


पॉवर फॉर ऑल का उद्देश्य सभी जगह पावर पहुंचाना है। यह एक ऐसी स्कीम है, जिसमें एक अंब्रेला की तरह सभी क्षेत्रों को रोशन किया जाना है। इसमें सब स्टेशनों का निर्माण, नए कनेक्शन जारी करना, जहां जरूरत है, वहां खंभा, ट्रांसफार्मर लगाकर नए कनेक्शन दिया जाएगा। जो लोग बिजली लेने के इच्छुक हैं उन्हें अक्टूबर तक हर हाल में पूर्ण रूप से कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके वर्मा, प्रबंध निदेशक, डीवीवीएनएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed