फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रेम, दया का संदेश लेकर दुनिया में आये प्रभु यीशु

प्रेम, दया का संदेश लेकर दुनिया में आये प्रभु यीशु

Mon, 25 Dec 2017 03:45 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 03:45 AM IST
विज्ञापन
प्रेम, दया का संदेश लेकर दुनिया में आये प्रभु यीशु
प्रेम, दया का संदेश लेकर दुनिया में आये प्रभु यीशु
विज्ञापन

ललितपुर।
प्रभु यीशु मसीह ने चरवाहा बनकर दुनिया को सेवकाई का जो संदेश दिया। वह आज भी भाईचारे के रूप में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सोलोमन परिवार द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह के अवसर पर गाँधीनगर नई बस्ती स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में फादर किशोर मैथ्यूज ने कही। पवित्र ग्रंथ बाइबिल के जनोपयोगी संदेश से ईश्वरीय प्रार्थना करते हुये ऐब्री ह्यूम क्रूसेड के मुख्य प्रबंधक रेन्यू किशोर मैथ्यूज ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह द्वारा दुनिया में फैलाये संदेश में जनहित, मानवहित को सर्वोपरि माना है। फादर इम्मानुएल मसीह ने अपनी प्रार्थना में कहा कि परमपिता परमेश्वर के रूप में यीशु मसीह ने जन्म लेकर दया भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया है। क्रिसमस मिलन समारोह की शुरूआत लिटिल फ्लावट स्कूल के बच्चों द्वारा क्रिसमस केरल्स एवं प्रभु के जीवन की प्रस्तुति दी। मार्क सोलोमन द्वारा सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनकर आगंतुकों को क्रिसमस के उपहार और मिठाइयां अपने झोले से वितरित करते हुए समारोह के आकर्षक को और बेहतर बना दिया। इस मौके पर सोलेमन परिवार की मुखिया जी. सोलोमन, रूपकला सोलोमन, सुनील सोलोमन, सरोज सिंह, आकांक्षा, जॉन जैनिफर विश्वास, डेविड ईसाचरन, रमेश चंद्र, ब्रजभूषण कटारे, आदित्य कटारे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed