{"_id":"59ff658c4f1c1bd8538bb2a8","slug":"141509909900-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने फिर लगाया साहू समाज के उम्मीदवार का दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने फिर लगाया साहू समाज के उम्मीदवार का दांव
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक की तर्ज पर नगर पालिका परिषद में टिकट का वितरण किया है। पार्टी ने काफी माथापच्ची के बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए घनश्याम साहू की पत्नि रजनी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, बसपा ने महरौनी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का उम्मीदवार अवधेश प्रताप सिंह को बनाया है।
राजनैतिक दलों ने टिकट बांटने में काफी मंथन किया है। जहां तक भारतीय जनता पार्टी की बात है तो उन्होंने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर टिकट वितरण में विधानसभा चुनाव का फार्मूला अपनाया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व में भाग्य आजमा चुके रामरतन कुशवाहा को दुबारा उम्मीदवार बनाया था। इसी तरह नगर पालिका परिषद में घनश्याम साहू की पत्नि रजनी साहू को उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पूर्व में घनश्याम साहू नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण बदल गया है जिस कारण उनके स्थान पर अब पत्नि को टिकट दी गई है। हालांकि, पार्टी नेताओं ने टिकट घोषित करने से पहले दो नामों पर खूब मंथन किया है। इसमें युवा नेता रत्नेश तिवारी की पत्नि भारती एवं घनश्याम साहू की पत्नि रजनी साहू का नाम शामिल था। आखिरकार पार्टी नेताओं को जातिगत समीकरण के हिसाब से रजनी साहू सटीक नजर आई और उनका नाम घोषित कर दिया। इसके अलावा नगर पंचायत तालबेहट अध्यक्ष पद के लिए हरिश्चंद्र रावत, नगर पंचायत पाली के लिए पुनीत चौरसिया, नगर पंचायत महरौनी के लिए संजीव जैन सर्राफ को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण कुशवाहा ने महरौनी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अवधेश प्रताप सिंह को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।
......
बगावत रोकने को पार्षदों की सूची रोकी
भारतीय जनता पार्टी में बगावत सिर दर्द बन गई है। इसे रोकने के लिए अभी तक पार्षद पद के अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई है। राजनैतिक विश्लेषकों का कहना है कि पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी हो जाएगी तो अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ अन्य दावेदार ताल ठोक सकते हैं। ऐसे में सूची को दबाए रखा जा रहा है।