फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   14 villages will get the gift of paved roads, transportation will be easy.

Lalitpur News: 14 गांव को मिलेगी पक्की सड़कों की सौगात, आवागमन होगा सुगम

Fri, 06 Feb 2026 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
14 villages will get the gift of paved roads, transportation will be easy.
32.07 करोड़ से होगा 29 किलोमीटर सड़क का निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में कच्चे मार्गों की समस्या से जूझ रहे 14 गांव को जल्द ही पक्की सड़क की सौगात मिलेगी। इन गांव के लिए सड़क बनाकर मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 29 किलोमीटर सड़कों का निर्माण 32.07 करोड़ से किया जाएगा। विभाग ने इन सड़कों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। इससे लगभग 50 हजार की आबादी को आगवामन की सुविधा होगी।
जिले के कई गांव में अब तक सड़क की सुविधा नहीं है। इन गांव के लोगों को कच्चे मार्ग से चलकर संपर्क मार्ग तक आना पड़ता है। सर्दी और गर्मी में तो धूल के गुबार के बीच लोग गुजरते हैं लेकिन बारिश के मौसम में संपर्क मार्ग तक आना मुश्किल हो जाता है। कई मार्गों पर हल्की बारिश में भी चलना तक दुश्वार हो जाता है लेकिन अब जल्द ही जिले के 14 गांवों में पक्की सड़क की सुविधा होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़कों का निर्माण किया जाएगा। विभाग के प्रस्ताव पर सहमति मिल गई है।
विज्ञापन



इन मार्गों का होगा निर्माण
सड़क - लंबाई (किमी में) - लागत (लाख रुपये में)
रजपुरा से चिताई मार्ग - 2.99 - 326.29
मिर्चवारा से कंचनपुरा - 1.77 - 125.41
बरखिरिया रोड से कंचनपुरा - 2.31 - 223.2
टोडी से लड़ड़ियाहार - 3.94 - 398.29
इकौना से बंडिया मोहल्ला - 1.73 - 201.52
महरौनी मदनपुर रोड से दलपतपुर - 2.28 - 270.74
इमलियाकलां से टपरन विद्याखेत- 3.75 - 424.27
क्योलारी से बगौरा - 1.18 - 152.52
महरौनी सौजना रोड जखौरा - 3.00 - 365.8
सौजना मैगुवां से लेहरन - 1.54 - 200.55
सौजना मैगुवां पुंटाखेरा - 1.6 - 185.45
बौलारी मुकटौरा से बैदौरा मार्ग - 1.62 - 129.68
बौलारी मुकटौरा से सेमरखेड़ा - 0.83 - 88.11
बौलारी मुकटौरा से टीला रोड - 1.32 - 115.88


वर्जन
जनपद के 14 गांवों में सड़क डालकर संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सड़कों के डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिए गए हैं। स्वीकृति मिलने के साथ ही सड़कों का निर्माण किया जाएगा। - सवर्ण सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed