फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   14.28 million outstanding combination of cut 48

14.28 लाख के बकाए पर काटे 48 संयोजन

Wed, 04 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा शहर में चलाए जा रहे विद्युत चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार को लाखों रुपये के बकाएदार चार दर्जन उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन काट दिए। अधिक खपत पाए जाने पर एक दर्जन लोगों के विद्युत भार बढ़ाए गए और 3.56 लाख रुपये राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन


मंगलवार को उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृृत्व में शहर के  मुहल्ला चौकाबाग में विद्युत टीम ने घर-घर जाकर मीटरों की जांच की। अभियान में बकाएदारों से बिल दिखाने को कहा। बहुत से लोगों ने मौके पर ही बिल दिखाया और उनका भुगतान अदा कर दिया। मीटरों की जांच में बहुत से उपभोक्ताओं द्वारा कम लोड पर अधिक विद्युत का उपभोग किया जाना पाया गया,
विज्ञापन

 जिस पर टीम द्वारा मौके पर विद्युत भार बढ़ा दिया। पुराने और खराब मीटर देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने नई प्रणाली के पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए। लाखों रुपये का बकाया होने की स्थिति में मौके पर विद्युत संयोजन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विद्युत टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान कुल 124 विद्युत  संयोजनों की जांच की, जिसमें 14.28 लाख रुपए के बकाएदार 48 उपभोक्ताओं के  कनेक्शन काट दिए। 19 मीटर बदले और 11 किलोवाट लोड भी बढ़ाया। विभाग द्वारा चेकिंग के दौरान कुल 3.56 लाख रुपए राजस्व वसूला। चेकिंग के दौरान राजस्व अभियंता विद्युत अरविंद गौतम, अवर अभियंता पंकज मौर्य, टीजीटू रमाकांत, पुष्पेंद्र, छोटेलाल दुबे और अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

 
उधर, तालबेहट में रामलीला मैदान में उपखंड अधिकारी द्वितीय प्रेमचंद के नेतृत्व में चलाए जाने वाले अभियान के दौरान मंगलवार को कुल 58 संयोजनों की जांच की गई, जिसमें छह मीटर बदले गए और 3.32 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। इसके अलावा यहां एक उपभोक्ता द्वारा मीटर से पहले केबल काटकर अवैैध रुप से बिजली चोरी करते पाए जाने पर उससे चार हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed