{"_id":"6817bec0ea51307a4b075a5a","slug":"139-solar-street-lights-will-be-installed-in-rural-markets-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-134562-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ग्रामीण बाजारों में लगाई जाएंगी 139 सोलर स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ग्रामीण बाजारों में लगाई जाएंगी 139 सोलर स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकास खंडों के दो-दो ग्रामीण बाजारों में 139 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा गया है।
यूपीनेडा द्वारा गांवाें के साथ ही बाजारों में भी सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। शासन ने पूरे प्रदेश में पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना लागू की है। इसके तहत गांवों के अलावा सभी छह विकास खंडों के अंतर्गत दो-दो ग्रामीण बाजारों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रत्येक ग्रामीण बाजार में 12 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। इसका सर्वे पूरा हो चुका है।
-- -- -- -
शासन की योजना के तहत सभी छह विकास खंडों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन की मंजूरी मिलने पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
-राजेश सिंह बघेल, परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा।