{"_id":"600b30048ebc3e31d7010f90","slug":"134-out-of-200-vaccinated-lalitpur-news-jhs1867604138","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 के सापेक्ष 134 का ही हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 के सापेक्ष 134 का ही हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
hospital 1.jpg
- फोटो : hospital 1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार। कोविड वैक्सीन के द्वितीय चरण के टीकाकरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार में 134 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण किया गया। इस दौरान 120 महिलाओं व 14 पुरुष लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।
शुक्रवार को सीएचसी में द्वितीय चरण में कोविड वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। 200 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण होने के चलते दो सत्र लगाए गए। जहां पर अलग-अलग टीकाकरण किया गया। पहला सत्र सीएचसी के एनआरसी वार्ड में पूरा किया गया। वहीं, दूसरे सत्र में मैटरनिटी विंग में स्थित वार्ड में टीकाकरण किया गया। इनमें 12 स्वास्थ्यकर्मी समेत पुलिस बल को तैनात किया गया। प्रथम कक्ष में सत्यापन हुआ। तृतीय कक्ष में वैक्सीन का टीकाकरण हुआ। यहां पर 206 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष मात्र 134 ने ही वैक्सीन का टीकाकरण कराया। इनमें 120 महिलाओं व 14 पुरुष लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस बख्शी, अधीक्षक डॉ. चतुर्भुज राजपूत, डॉ. केतन कुमार, डॉ. शशांक साहू, डॉ. एमपी सिंह, श्यामदुबे, नीतू पवैया, ज्योति वर्मा, हेमलता, सीमा मौर्या आदि स्वास्थ्यकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अस्सी फीसदी का हुआ टीकाकरण
तालबेहट। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण में 80 फीसदी ने वैक्सीन लगवाई। सुबह से ही टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में गजब का उत्साह दिखा। इस बार 190 के सापेक्ष 148 ने स्वेच्छा से टीकाकरण कराया। इस दौरान मंजू कुशवाहा, सुषमा सचान, आरती सिंह और पूनम वर्मा का सक्रिय योगदान रहा। टीकाकरण के दौरान प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए डॉ. अमित निरंजन, डॉ. सौरव तिवारी सहित डब्ल्यूएचओ मॉनिटर प्रदीप स्वामी, डॉ. नितिन कंसौरिया मौजूद रहें।