{"_id":"6047d0af8ebc3ec89c780ae5","slug":"1322-voting-places-selected-lalitpur-news-jhs1904760162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1322 मतदान स्थलों पर पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1322 मतदान स्थलों पर पड़ेंगे वोट
विज्ञापन
voter id.jpg
- फोटो : voter id.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के लिए मतदान स्थल व केंद्रों का चयन कर लिया गया है। इसके तहत 831 मतदान केंद्र एवं 1322 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग आठ लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न सीटों पर जारी आरक्षण पर आपत्तियां मांगी गई हैं। तमाम लोगों ने ग्राम पंचायत के प्रधान सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण को चुनौती दी है। आए दिन अनेक लोग आपत्ति लेकर प्रशासनिक अफसरों के पास पहुंच रहे हैं। अब विभागीय अफसरों ने दर्ज आपत्तियों का संकलन आरंभ कर दिया है। अकेले जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में 331 आपत्तियां दर्ज हुई है। इसके अतिरिक्त ब्लाक कार्यालयों में आपत्तियां दी गई हैं। दस से बारह मार्च तक सीटों के आरक्षण पर आई आपत्तियों का परीक्षण कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
उधर, निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान हेतु मतदान केंद्र एवं मतदान स्थल का भी चयन कर लिया है। इसमें 831 मतदान केंद्र एवं 1322 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इनमें केंद्रों पर लगभग आठ मतदाता अपने मत से उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने आरओ एवं एआरओ की भी तैनाती कर दी है। मतदान हेतु लगाई जाने वाली ड्यूटी के लिए कर्मचारियों के ब्योरा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।