{"_id":"59becf884f1c1bb0688b51d6","slug":"132-kv-line-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 केवी लाइन फेल, दो घंटा अंधेरे में रहा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 केवी लाइन फेल, दो घंटा अंधेरे में रहा जिला
lalitpur
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर।
कल्यानपुरा विद्युत केंद्र से निकली 132 केवी लाइन पर गाज गिरने के कारण पूरे जिला की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लाइन पर जर्क आने से कल्यानपुरा विद्युत केंद्र की सभी विद्युत लाइन ट्रिप हो गई। यहां तक कि बजाज पावर प्लांट के दो हैवी ट्रांसफार्मर भी ट्रिप हो गए। इससे विद्युत ट्रांसमिशन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि दो घंटे बाद जनपद को हंसारी से बिजली की आपूर्ति कराई गई।
रविवार की दोपहर 2.10 बजे कल्यानपुरा से निकलकर राजघाट की ओर जाने वाली 132 केवी हैवी विद्युत लाइन के टावर पर ग्राम दैलवारा में गाज गिर गई, इसके चलते इस लाइन पर जोरदार जर्क आने से 132 केवी लाइन का अर्थवायर टूट गया। जर्क इतना जोरदार था कि कल्यानपुरा से निकली सभी लाइन ट्रिप हो गई। यहां कि इसका असर बजाज पावर प्लांट पर भी पड़ा और बजाज प्लांट के दो हैवी ट्रांसफार्मर भी ट्रिप हो गए। अचानक पूरे जनपद की बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से विद्युत अधिकारियों के साथ ही ट्रांसमिशन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बिजली अधिकारियों ने ट्रांसमिशन अधिकारियों को मोबाइल घनघनाना शुरू कर दिए और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। ट्रांसमिशन अधिकारियों द्वारा 132 केवी लाइन की पेट्रोलिंग शुरू कराई और देर शाम तक लाइन जोड़ने का काम जारी था। वहीं, ट्रांसमिशन के अधिकारियों ने पनकी कंट्रोल के उच्च अधिकारियों से बात कर हंसारी से जिले के लिए बिजली आपूर्ति शाम करीब सवा चार बजे तक शुरू कराई। इस दौरान पूरे जनपद में दो घंटे तक बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को काफी परेशान होना पड़ा। बिजली आधारित सभी आवश्यक सेवाएं भी आपूर्ति के अभाव में बाधित रहीं। यहां तक जिला अस्पताल में भी मरीजों को दो घंटे तक बिना बिजली के परेशान होना पड़ा। जबकि जिला अस्पताल का जेनरेटर भी नहीं चल सका। वहीं, इमरजेंसी वार्ड में दिन में भी अंधेरे जैसा माहौल रहा। लेकिन यहां जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा मात्र विभाग पर ही बिजली नहीं आने का ठीकरा फोड़ते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। वहीं, रविवार को ही जनपद न्यायालय में लोक अदालत होने के चलते कंप्यूटर आधारित कार्य प्रभावित हुए।
ग्रामीण क्षेत्र में बदली रोस्टिंग
पनकी कंट्रोल के आदेश से ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कटौती का रोस्टर बदल गया है। अब नये रोस्टर के अनुसार सिर्फ रात में ही साढ़े तीन घंटे की बिजली कटौती होगी। नए रोस्टर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में अब शाम को 7.45 बजे से रात 9.45 बजे तक और रात्रि में 3 बजे से 4.30 बजे तक कुल साढ़े तीन घंटे की कटौती की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक पुराने रोस्टर के सुबह 5 बजे से सुबह 6.30 बजे, सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक और शाम को 5.30 बजे से 6.30 बजे तक कुल चार घंटे बिजली कटौती की जा रही थी।
विज्ञापन
दैलवारा में 132 केवी लाइन पर गाज गिरने के चलते कल्यानपुरा की सभी हैवी लाइनें ट्रिप हो गई, जिसके बाद हंसारी से बिजली आपूर्ति कराई गई है। बजाज पावर प्लांट में भी दो ट्रांसफार्मर ट्रिप होने की बात सामने आई है। लाइन सुधारने का कार्य किया जा रहा है।
शैलेंद्र राजपूत, एसडीओ, ट्रांसमिशन।