फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पानी को लेकर सभासद ने प्रारंभ किया आमरण अनशन

पानी को लेकर सभासद ने प्रारंभ किया आमरण अनशन

Sun, 24 Feb 2019 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
पानी को लेकर सभासद ने प्रारंभ किया आमरण अनशन
पानी को लेकर सभासद ने शुरू किया आमरण अनशन
विज्ञापन

ललितपुुर। घंटाघर प्रांगण में वार्ड नंबर सोलह के सभासद ने क्षेत्र में गहरा रहे पेयजल संकट से क्षुब्ध होकर आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में मुहल्लेवासी व कई सभासद अ़नशन पर बैठे। इस दौरान सभासद का कहना है कि जब तक समस्या का स्थायी निदान नहीं हो जाता है, तब तक वह आमरण अनशन पर डटे रहेंगे। उन्हें अन्य सभासदों का भी समर्थन हासिल हो रहा है।

मुहल्ला आजादपुरा टौरिया, करीमनगर, लेड़ियापुरा, राजपूत कालोनी में पेयजल की समस्या गर्मियों के दिनों में भीषण हो जाती है। विशेषकर इस वार्ड के ऊपरी इलाके में पानी के लिए टैंकर लगाने पड़ते हैं। इसके मद्देनजर सभासद हरिओम कुशवाहा ने आमरण अनशन आरंभ कर दिया है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर 16 मुहल्ला आजादपुरा के समूचे क्षेत्र में पेयजल की समस्या कई सालों से चली आ रही है। जो आजादपुरा टौरिया में पाइप लाइन डाली गई है, वहां ऊपरी क्षेत्र होने से पानी नहीं पहुंच पाता है। वार्ड के कई इलाकों में तो पाइप लाइन भी नहीं डाली गई है। इस संबंध में अनेकों शिकायती पत्र डीएम, जल संस्थान व प्रदेश के उच्चस्थ अफसरों को दिए जा चुके हैं, जिन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे समस्या जस की तस बनी हुई है। मजबूरन, मुहल्लेवासियों के साथ आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है। आमरण अनशन पर बैठे सभासद को पहले ही दिन व्यापक समर्थन हासिल हुआ। ज्ञापन पर सभासद भारत भूषण चौरसिया, मुकेश रजक, पूजा ग्वाला, आशा, रामबाबू, अमरदीप रजक, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, लवली शर्मा, देवेंद्र कुशवाहा, दीपक सेन, मोहनलाल, कैलाश पाटकार, शिवचरन, सीताराम के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed