फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दिनभर में पांच से सात घण्टे ही मिल रही बिजली

दिनभर में पांच से सात घण्टे ही मिल रही बिजली

Fri, 08 Feb 2019 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
दिनभर में पांच से सात घण्टे ही मिल रही बिजली
दिनभर में पांच से सात घंटे ही मिल रही बिजली
विज्ञापन

मदनपुर (ललितपुर)। शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण अंचल में साढ़े 21 घंटे सप्लाई दी जानी है, किन्तु विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते मड़ावरा तहसील के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में महज पांच से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे किसान और घरेलू कनेक्शन धारक तो त्रस्त हैं ही परीक्षा में शामिल हुये परीक्षार्थियों के पठन कार्य में भी दखल पड़ रहा है। विद्युत उपखंड मड़ावरा में से जानकारी करने पर पता चला कि सब स्टेशन में 5-5 एमवीए क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर उपलब्ध थे, जिनसे मड़ावरा, मदनपुर, और गिरार फीडरों पर सप्लाई की जाती रही। लेकिन बीते समय दो ट्रांसफार्मर जल गये थे। इसके बाद भी ट्रांसफॉर्मरों को बदला नहीं गया। फिलहाल एक ट्रांसफार्मर से ही मदनपुर और गिरार फीडरों पर सप्लाई की जा रही है।

मामला विद्युत उपखंड मड़ावरा अंतर्गत मदनपुर व गिरार फीडर का है, जहां क्षेत्र के ग्रामीण लंबे अरसे से बिजली आपूर्ति समस्या को लेकर त्रस्त हैं। ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यहां मात्र पांच से सात घंटे के लिए ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। अगर थोड़ी बहुत बिजली मिलती भी है तो लो-वोल्टेज हद से ज्यादा परेशान करता है। अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की गई लेकिन समाधान कुछ न हो सका। मजबूरन बच्चे लालटेन और डिब्बी के सहारे सहारे पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, इसका असर परीक्षा केंद्रों में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, केंद्र में लगे सीसीटीवी, वाइस रिकॉर्डर कैमरे, पंखा, रौशन बल्ब, पेयजल के लिये बिद्युत मोटर सहित कई अन्य उपकरण ठीक ढंग से नहीं चल पा रहे। परीक्षा में भी खासा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पटरी से उतरी बिद्युत व्यबस्था में सुधार सहित सही सप्लाई की मांग की है।
विज्ञापन


10 एमवीए क्षमता के नये ट्रांसफार्मर की मांग शासन से की गई है। उपलब्ध होते ही, विद्युत सप्लाई में सही सुधार हो पाना संभव है।
एसपी सिंह, अवर अभियंता, विद्युत उपखंड मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed