फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सजाई चाट, भेल की दुकानें

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सजाई चाट, भेल की दुकानें

Mon, 04 Feb 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सजाई चाट, भेल की दुकानें
स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सजाई चाट, भेल की दुकानें
विज्ञापन

ललितपुर। विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास झांसी द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल ललितपुर में वार्षिक बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि जगदीश सिंह लोधी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने फीता काटकर किया। विद्यालय समन्वयक राजेंद्र सिंह और विद्यालय के गतिविधियों के प्रभारी आरपी सिंह की अगुवाई में मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई दुकानों पर जाकर उनके द्वारा तैयार किये गये विविध प्रकार के व्यंजनों का रसास्वादन किया। मेले में पाव भाजी, बर्गर, दाबेली, कप केक, आइसक्रीम, वेज पुलाव, चाट, भेल एवं विभिन्न प्रकार के रोचक खेल आकर्षण के केंद्र रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रबंधतंत्र, विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा इस तरह की गतिविधियों से पाठ्यक्रम रोचक बनता है एवं बच्चों में उत्तरदायित्व निर्वाहन की भावना विकसित होती है तथा परस्पर सहयोग की भावना बढ़ती है। शिक्षा वही है जो विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करे। मेला में अभिभावकगण अतिथिगण एवं नगर के अनेक संभ्रांत जनों ने आकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर विद्यालय समन्वयक ने मुख्य अतिथि को विद्यालय का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed