फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पॉश इलाके भी मूलभूत सुविधाओं से नहीं हो पाए लैस

पॉश इलाके भी मूलभूत सुविधाओं से नहीं हो पाए लैस

Wed, 15 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
पॉश इलाके भी मूलभूत सुविधाओं से नहीं हो पाए लैस
पॉश इलाके में भी मूलभूत सुविधाओं का नहीं इंतजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर का अब तक विकास सुनियोजित तरीके से नहीं हुआ है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सिविल लाइन क्षेत्र स्थित चांदमारी इलाके में सड़क, नाली, पेयजल और साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। इसके कारण लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
सिविल लाइन स्थित चांदमारी क्षेत्र को वार्ड नंबर नौ में रखा गया है। इस वार्ड में बैंक कालोनी, वसुंधरा कालोनी आदि क्षेत्र आते हैं। इसे पॉश इलाके के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ का आवास होने से क्षेत्र की और भी महत्ता बढ़ गई है। लेकिन, यहां समस्याएं कम नहीं हुई हैं। सड़क, नाली, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, पेयजल जैसी समस्याएं हैं। जिससे यहां रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि नगर पालिका में जो भी अध्यक्ष बने, वह पहले वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम करे जिससे कि वह जीवनयापन आसानी कर सकें।
विज्ञापन


शहर के नवनिर्माण की हो पहल
शहर के नवनिर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है। न तो ड्रेनेज सिस्टम ठीक है और न ही साफ-सफाई। जब तक इन दोनों ही बिंदुओं पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, तब तक शहर की सुंदरता वापस नहीं आ सकती। ललितपुर प्रदेश के अन्य शहरों से काफी पीछे है। वार्ड में कहीं भी कूड़ा एकत्रित करने के लिए डस्टबिन नहीं रखे गए हैं। ऐसा चेयरमैन चाहिए जो बिना किसी दबाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश बिरथरे
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य
.....
नाम शाही रोड और हॉल है खस्ता
शहर की मुख्य सड़क को शाही रोड के नाम से जाना जाता है। लेकिन, वर्तमान मेें सड़क की हालत ठीक नहीं है। सड़क पर जगह-जगह आसानी से गड्ढे देखे जा सकते हैं। वहीं, वार्ड नंबर नौ में बैंक कालोनी पॉश इलाका के रूप में पहचानी जाती है। इसके बाद भी यहां साफ-सफाई का बुरा हाल है। कई जगहों पर बिजली के खंभे नहीं हैं। इसके अलावा ड्रेनेज सिस्टम भी ठीक नहीं है।
शुभांशु अवस्थी
शिक्षक

वार्ड में पेयजल की समस्या नहीं हो पाई दूर
इस समय वार्ड की बैंक कालोनी, बसुंधरा कालोनी में पेयजल का संकट है तो आने वाली गर्मियों में पेयजल की हालत क्या होगी? इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। कई लोग पेयजल की समस्या से परेशान होकर अपने मकान बेचने के लिए मजबूर हैं। वहीं, वार्ड की साफ-सफाई बड़ी चुनौती बनी हुई है। यहां चांदमारी के खाली स्थान पर कचरे का ढेर लगा रहता है। यहां सुअर भी विचरण भी करते रहते हैं। ऐसा चेयरमैन चाहिए जो इन समस्याओं के निवारण को प्राथमिकता में रखे।

नीरज चतुर्वेदी
शिक्षक
.....
वाहन पार्किंग एवं अतिक्रमण का नहीं हुआ हल
शहर की दो प्रमुख समस्याएं अतिक्रमण और वाहन पार्किंग है। जब तक इन समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं होगा, तब तक शहर के सुंदरीकरण की कल्पना बेमानी साबित होगी। विभिन्न बाजारों में जगह-जगह अतिक्रमण पसरा है तो वाहन पार्किंग के लिए कहीं कोई स्थल नहीं है। मजबूरन, चालकों को यहां-वहां वाहन खड़े करने पड़ते हैं। जिससे समस्या और गहरा जाती है। ऐसा चेयरमैन चाहिए अतिक्रमण की समस्या का हल करते हुए वाहन पार्किंग उपलब्ध कराए।
सारिका देवी
गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed