{"_id":"597f8d5e4f1c1b443b8b45ca","slug":"131501531486-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन बैठक
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द होगा चंदेरा की सड़क का निर्माण
ललितपुर। रविवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इसमें उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के द्वारा औद्योगिक आस्थान, चंदेरा में सड़क मरम्मत के लिए स्वीकृत बजट की प्रथम किस्त के रूप में 51 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई हैै। इसे पीडब्लूडी को उपलब्ध करते हुए कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।
जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थान, चंदेरा में 20 घंटे बिजली प्राप्त होने के कारण सभी उद्यमियों को अपनी इकाइयों को पूर्ण गति के साथ चलाये जाने के निर्देश दिए, जिससे जनपद ललितपुर में लोगों को रोजगार मिल सके। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा किए जाने पर, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र सुधीर कुमार श्रीवास्तव को अवगत कराया गया कि बैंक शाखाओं द्वारा अवशेष प्रकरणों में ऋण वितरण कराये जाने के निर्देश अग्रणी जिला बैंक को दिए गए। बैंकों में कैश बढ़ाए जाने के संबंध में बैंक मैनेजर द्वारा बताया गया कि बैंकों में स्टाफ की कमी होने के कारण बैंकिंग कार्य करने में विलंब हो रहा है जिसे शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा। कानून व्यवस्था के बारे में क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि नगर में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक है तथा व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। विद्युत आपूर्ति के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बलवीर कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ए के विजेता, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एवी कटियार, अधिशाषी अभियंता विद्युत ए के गुप्ता, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी केबी मिश्र मौजूद रहे।