{"_id":"597f8d5d4f1c1b64238b4770","slug":"131501531485-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालबेहट पेज 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालबेहट पेज 2
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच घरों में पाया गया डेंगू मच्छर का लार्वा
पुलवारा/ललितपुर । कस्बा बार में जिला मलेरिया अधिकारी डा. के.एस.यादव द्वारा निरीक्षण कर डेंगू जनित लारवा मच्छर की घर -घर जाकर जांच की गई।
उन्होंने कस्बा बार में लगभग 160 घरों में जाकर पानी के बर्तनों, कूलर आदि की जांच की। इसमें उन्हें पांच घरों में डेंगू लारवा मच्छर पाया गया। इसके लिए जाँच टीम ने सभी पाँचों लोगों को नोटिस जारी किए, एवं निर्देशित करते हुए 24 घंटे के अंदर भौतिक, रसायन , जैविक अथवा अन्य किसी माध्यम से मच्छरों को समाप्त करने के आदेश दिए एवं घरों में जमा गंदे पानी को हटाने तथा साफ - सफाई करने के भी आदेश दिया। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई करने के आदेश दिए। जांच टीम में जिला मलेरिया अधिकारी डा. के.एस.यादव, डा. विशाल वर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महादेव गोस्वामी, मलेरिया इंस्पेक्टर डा. गौतम मौजूद रहे।
खंड विकास अधिकारी के चैंबर में पाया गया लार्वा
जांच टीम द्वारा विकास खंड कार्यालय में जांच की गई, जहां जांच के दौरान खण्ड विकास अधिकारी के चैंबर में रखे कूलर के पानी में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र जैन को नोटिस जारी किया है।