{"_id":"59501c3c4f1c1b64758b492b","slug":"131498422332-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम आदर्श विद्यालय और व्यवस्थाएं ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम आदर्श विद्यालय और व्यवस्थाएं ध्वस्त
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाम आदर्श विद्यालय और व्यवस्थाएं चौपट
ललितपुर।
पुलिस अधीक्षक आवास के पास स्थित आदर्श विद्यालय की व्यवस्थाएं भगवान भरोसे हैं। यहां की चहारदीवारी महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। वहीं, स्कूल के पास लगा एक विद्युत पोल भी जमीन से टूटकर एक किनारे चहारदीवारी के सहारे टिक गया है। बारिश के दिनों में कक्षा कक्षों की छत टपकने लगती हैं, ऐसे में शिक्षण कार्य प्रभावित होना तय माना जा रहा है, इस पर किसी का ध्यान नहीं है।
नगर के परिषदीय विद्यालयों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। तमाम विद्यालयों की बारिश में छत से पानी टपकने लगता है तो कई विद्यालय ऐसे हैं जिनमें एक साथ दो स्कूलों की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय बड़ापुरा, प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल शिवालय, प्राथमिक विद्यालय अजीतापुरा, प्राथमिक विद्यालय रामराजा मंदिर व प्राथमिक विद्यालय रामराजा मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा अधिकांश विद्यालयों में एक शिक्षक के सहारे हैं। पुलिस अधीक्षक आवास से लगा हुआ आदर्श विद्यालय भी शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है तो इसकी चहारदीवारी कई जगह से क्षतिग्रस्त है। बीते दिनों विद्युत पोल ने जमीन का साथ छोड़ दिया जो अब चहारदीवारी पर टिककर रह गया है। ऐसे में विद्यालय परिसर में करंट दौड़ने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद भी विभागीय अफसरों की नजर विद्यालयों की व्यवस्थाओं पर नहीं है। इससे किसी अनहोनी के होने की संभावना बनी हुई है। उधर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की चहारदीवारी भी कई जगह से टूटी हुई है। इस भवन में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं संचालित हो रही थी, अब उसकी चहारदीवारी बीते दिनों ढह गई है। इसी तरह अंग्रेजी माध्यम के मॉडल स्कूल पनारी की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त पड़ी है।
......
धन अवमुक्त होने पर होगी मरम्मत
इस समय विभाग के पास चहारदीवारी मरम्मत के लिए धनराशि नहीं है। जहां चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत के लिए धनराशि की मांग पहले ही की जा चुकी है। विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना विद्युत अफसरों को दी जाएगी, जिससे कि विद्युत लाइन ठीक कराई जा सके।
विज्ञापन
बृजेश सिंह
खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा