फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   130 entrepreneurs asked for 3800 acres of land to set up industry

Lalitpur News: उद्योग जमाने के लिए 130 उद्यमियों ने मांगी 3800 एकड़ जमीन

Thu, 13 Apr 2023 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
130 entrepreneurs asked for 3800 acres of land to set up industry
झांसी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिले निवेश के प्रस्ताव अब धरातल पर उतरने जा रहे हैं। उद्यमियों की ओर से औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए जमीन की मांग की जाने लगी है। 130 उद्यमियों ने 3800 एकड़ जमीन की मांग रखी है। उद्योग विभाग की बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में जमीन उपलब्ध कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

फरवरी माह में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था। इसमें प्रदेश में सबसे ज्यादा झांसी में निवेश के प्रस्ताव आए थे। 234 उद्यमियों ने यहां एक लाख चालीस हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव दिए थे। समिट में सरकार और उद्यमियों के बीच एमओयू भी साइन हुए थे। अब ये प्रस्ताव फाइलों से बाहर निकलकर धरातल की ओर से बढ़ने लगे हैं। औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए उद्यमियों की ओर से जमीन की डिमांड आने लगी है। अब तक 130 उद्यमियों की ओर से अपने प्रस्ताव भेजे गए हैं। उन्होंने 3800 एकड़ से अधिक जमीन मांगी है।
विज्ञापन

उद्यमियों को यह जमीन झांसी में बनने जा रहे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि प्राधिकरण की स्थापना झांसी सदर तहसील के शिवपुरी हाईवे के इर्द-गिर्द स्थित 36 गांवों में की जा रही है। इसके लिए इन गांवों की साढ़े दस हजार हेक्टेअर जमीन चिह्नित की गई है। इसके लिए सरकार की ओर से आठ हजार करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिफेंस कॉरिडोर में शुरू होगा यूनिट की स्थापना काम
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में रक्षा मंत्रालय की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) 400 करोड़ रुपये की लागत से अपनी यूनिट लगाने जा रही है। बीडीएल की इकाई की स्थापना का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही मौके पर काम शुरू कर दिया जाएगा। बीडीएल की इकाई का शिलान्यास 19 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

जनपद में जमीन की पर्याप्त उपलब्धता है। उद्यामियों को उनकी मांग के अनुसार जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में भी उन्हें जगह दी जाएगी। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed