{"_id":"60ac03e28ebc3ee42e232bd9","slug":"13-person-include-old-man-found-positive-lalitpur-news-jhs195584194","type":"story","status":"publish","title_hn":"2069 की जाचं में एक वृद्घ समेत 13 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2069 की जाचं में एक वृद्घ समेत 13 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2069 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि बीते दिनों से कम संक्रमित मिल रहे हैं। साथ ही लगातार चार दिन से संक्रमितों की मौत नहीं हुई है। इसको लेकर राहत बनी हुई है। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क बांधने व सामाजिक दूरी का पालन करने की आवश्यकता है।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने 2069 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 848 व ट्रूनॉट किट से छह और एंटीजन किट से 1215 सैंपल लिए। बीते दिनों के आरटीपीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट में नौ व एंटीजन किट से चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला पिसनारी, नदीपुरा व शहर निवासी तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक तालबेहट के कस्बा निवासी एक, ब्लाक बिरधा नीमखेरा, मैनवार, ब्लाक जखौरा कस्बा में एक, ग्राम रानीपुरा, मैलार, जमौरामाफी, छिपाई, ब्लाक मड़ावरा के ग्राम गिदवाहा निवासी एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सात संक्रमित होम आइसोलेशन, एक अन्य जनपद में है। एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार संक्रमितों से संपर्क किया जा रहा है।
जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12539 पहुंच गया है। इनमें 115 की मौत हो चुकी और 12096 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 328 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। बीते चार दिनों के 1802 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। राहत यह है कि रिकवरी दर बढ़कर 95.55 पहुंच गई है।
विज्ञापन
सोमवार को 2069 सैंपल लिए गए। इनमें एक चिकित्सक समेत 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
---
कोविड के लक्षण दिखे तो तुरंत हो जाए होमक्वारंटीन
ललितपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेरा में जिला निगरानी समिति की बैठक में कोविड को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कहा गया कि कोविड के लक्षण दिखे तो तुरंत होम क्वारंटीन हो जाए।
कल्यानपुरा सेक्टर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पटैरिया खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा ने कहा कि कोविड महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है, ऐसी स्थिति में 18 से 44 वर्ष के सभी व्यक्ति वैक्सीन जरूर लगवाएं। इसमें ग्राम प्रधान एवं गणमान्य व्यक्ति अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। शरीफ खान ने कहा कि सभी ग्रामवासी टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। यदि किसी मे कोविड के लक्षण दिखते हैं तो अपने ग्राम की आशा कार्यकर्ता से कोविड दवाई की किट प्राप्त कर लें और इसका सेवन शुरू कर दें। भगवत सिंह बैस ने वैक्सीन लगाने के लिए सभी को प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पटैरिया, संकुल प्रभारी आशीष मिश्रा, शरीफ खान, भगवत सिंह बैस, महेश नामदेव, चन्द्रभान कुशवाहा, कोमल, दयाराम, रामलली, खिलान ,आशा कार्यकर्ता गेंदाबाई, रामकुमारी, सफाई कर्मी काशीराम उपस्थित रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान बिन्दा अहिरवार ने और संचालन आशीष मिश्रा ने किया। अंत में भगवत सिंह बैस ने आभार व्यक्त किया।
---
पुलिस ने की लोगों से घरों में रहने की अपील
बानपुर। थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार ने कस्बे में पैदल घूमकर लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा अनावश्यक रुप से कोई दुकान खुले मिलने पर दुकानदार के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आवश्यक कार्य होने की स्थिति में ही घरों से बाहर निकलें। पैदल मार्च में रास्ते में कुछ लोगों के अनावश्यक रुप से घूमते पाये जाने पर पुलिस ने खूब हड़काया व हिदायत देकर छोड़ा । इस दौरान बानपुर पुलिस ने बैंक का भी निरीक्षण किया। बैंक में लाइन में सामाजिक दूरी के साथ खड़े होकर कार्य कराना सुनिश्चित करने व कार्य के बाद सीधे घर जाने के लिए कहा। इस दौरान एस आई कृष्ण बिहारी मिश्र, एसआई साबिर अली, कांस्टेबिल शरद, रोहित यादव, रुपेश कुमार पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।