{"_id":"5e99eca38ebc3e77453543bc","slug":"13-people-samples-are-corona-negative-lalitpur-news-jhs164771414","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेजे गए तेरह मरीजों के सैंपल भी निकले निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेजे गए तेरह मरीजों के सैंपल भी निकले निगेटिव
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं मिला है। बीते रोज भेजी गई ग्राम सतरवांस निवासी तेरह लोगों की जांच भी निगेटिव आई है। इस पर जिलेवासियों ने राहत की सांस ली है।सीमावर्ती मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक व्यक्ति कारोना पॉजीटिव पाया गया। इसके बाद से ललितपुर जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। कोरोना पाजीटिव मरीज के साथ इंदौर से आए कुछ लोग विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम सतरवांस में पाए जाने पर सभी के होश उड़ गए। लोगों को जिले में कोरोना आने का भय सताने लगा। इस पर उक्त लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए गए। सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। इनमें से किसी को भी कोरोना नहीं पाया गया है। रिपोर्ट की सूचना मिलने पर लोगों के दिमाग से संकट के बादल छंट गए और सभी ने राहत की सांस ली है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 13 लोगो के सैंपल भेजे थे, जिसमें ग्राम सतरवांस के एक ही परिवार के आठ व अन्य पांच लोगों के थे, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई और किसी में कोराना की पुष्टि नहीं हुई है। इससे सभी को राहत मिली।
कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 19 दिन बढ़ा दिया है। केंद्र और राज्य सरकार लगातार कोरोना को समाप्त करने के प्रयास में है। इसके चलते कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। एक स्थान पर अधिक भीड़ न हो, इसके लिए धारा 144 लागू की गई। सीमाओं को सील किया गया है। आवश्यक पूर्ति वाली दुकानों को दो बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। ताकि, संक्रमण को रोका जा सके। इसके बावजूद जब लोगों को जानकारी हुई कि टीकमगढ़ के कोराना पुष्टि वाले मरीज के साथ जनपद की तहसील पाली अंतर्गत ग्राम सतरवांस निवासी लोग भी इंदौर से आए थे। प्रशासन ने आनन-फानन में इन सभी को क्वारंटीन कर सैंपल लिए और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया। रिपोर्ट ने प्रशासन समेत जनपदवासियों को राहत दी है।
25 लोगों के भेजे गए सैंपल
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बाहर से आने वाले सभी लोगों के सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भेजे गए नौ सैंपल की जांच आना बाकी है और शुक्रवार को 25 लोगों के सैपल जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच के लिए अधिक सैंपल पहुंचने से अब एक दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। अब रिपोर्ट दो दिन में आ पा रही है।
विज्ञापन
अभी तक किसी भी व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। शुक्रवार को भी 25 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं।
- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ललितपुर