फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   123 godo ne khai sat rehne ki kasm

123 जोड़ों ने खाई साथ रहने की कसम

Sun, 10 Feb 2019 02:15 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 10 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
123 godo ne khai sat rehne ki kasm
vivah, lalitpur - फोटो : amar ujala, lalitpur news
शनिवार को गिन्नौट बाग में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 123 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में बंधकर साथ रहने की कसम खाई। कार्यक्रम में जहां मौलवियों ने मुस्लिमों समुदाय के जोड़ों का निकाह पढ़ाया। वहीं, हिंदु समुदाय के जोड़ों का विवाह पुरोहितों ने पढ़ा। इस दौरान नव युगलों को प्रमाण पत्र व गृहस्थी का सामान वितरित किया गया।   
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 10000 जोड़ों का विवाह कराने लिए निर्देश दिए थे। जिसके तहत ललितपुर में कुल 123 जोड़े दांपत्य जीवन से जुड़ गए। सभी नव विवाहित जोड़ों को शासन द्वारा योजनान्तर्गत रुपये 51000 की धनराशि से लाभान्वित किया गया। एक कार्यक्रम गिन्नौट बाग मेें हुआ तो दूसरा कार्यक्रम तालबेहट में आयोजित हुआ। गिन्नौट बाग में 102 जोड़ों को सामूहिक विवाह कराया गया। इन जोड़ों में हिंदु एवं मुस्लिम समुदाय के वर वधू शामिल रहे। जोड़ों को आशीर्वाद के स्वरूप रुपये 35000 की आर्थिक सहायता, स्वीकृति पत्र एवं रुपये 10000 की धनराशि का गृहस्थी का सामान प्रति जोडे़ को प्रदान किया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले जोड़ों को पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, ईओ मधुसूदन जायसवाल एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने ग्रामीण क्षेत्र के वर वधूओं को प्रमाण पत्र एवं गृहस्थी का सामान प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रतिभागी एवं आगंतुकों को भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामरतन कुशवाहा सदर विधायक, रजनी साहू अध्यक्ष नगर पालिका व मंत्री पुत्र चंद्रशेखर पंथ उपस्थित रहे। इस मौके पर पीयूष चंद्र राय जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित नगर पालिका के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजन व पानी के लिए परेशान रहे लोग
आयोजन में वर, वधू के पक्ष के परिजनों, रिश्तेदारों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया था। इसमें बफे सिस्टम (बफर) रखा गया। इस दौरान भीड़ अधिक होने से अव्यवस्था बन गई है। कई महिला-पुरूषों को भोजन के लाले पड़ गए। कइयों ने तो जमीन पर बैठकर खाना खाया। इसी प्रकार पीने के पानी की समस्या देखी गई। तमाम लोग टैंकर के पास अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed