फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जन्माष्टमी पर होंगे विशेष आयोजन

जन्माष्टमी पर होंगे विशेष आयोजन

Sat, 01 Sep 2018 03:00 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर होंगे विशेष आयोजन
पुलिस लाइन में फिर से सजेगी भगवान श्रीकृष्ण की झांकी
विज्ञापन


ललितपुर। पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सात साल पहले तीन दिवसीय आयोजन की खत्म हुई परंपरा इस साल फिर से शुरू होगी। जन्माष्टमी पर इस बार पुलिस लाइन में दो दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। इसमें स्कूली बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की झांकियां, आर्केस्ट्रा, भजन संध्या व पुलिस कर्मचारियों की प्रतिभाओं के प्रदर्शन के साथ ही लोकगीत व लोक नृत्य आदि का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
पुलिस लाइन में जनमाष्टमी के दिन चार दशकों से चली आ रही परंपरा भले ही करीब सात वर्षों से नहीं हो रही हो। लेकिन इस बार फिर से जन्माष्टमी का पर्व के मौके पर पुलिस लाइन परिसर में भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ललितपुर की शान कहे जाने वाला यह आयोजन दो व तीन सितंबर को पूर्व की भांति पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पहले दिन दो सितंबर को स्कूली बच्चों द्वारा शाम को छह बजे से विभिन्न शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद रात में रासलीला का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दूसरे दिन तीन सितंबर को कानपुर व वृंदावन की मंडली द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में भव्य व आकर्षक झांकी का आयोजन किया जाएगा। रात में करीब 11.30 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों की पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम से पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा कई दिनों से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, जिनकी प्रस्तुति दो व तीन सितंबर को पुलिस लाइन के मंच पर दिखाई देंगी। पुलिस लाइन में करीब चार दशक पूर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक छोटे रूप में शुरू होने वाला मंच का सांस्कृतिक कार्यक्रम एक भव्य आयोजन में बदल गया था। पूरे जनपद में मुख्य आकर्षण का केंद्र बन चुका था। सावन महीने की शुरुआत होते ही सभी जनपदवासियों को पुलिस लाइन में होने वाले इस आयोजन का इंतजार रहता था। पहले तो यह भगवान श्रीकृष्ण की झांकी और पुलिस कर्मचारियों के प्रदर्शन तक ही सीमित था। लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे इसके आयोजन की रूपरेखा लगातार बदलती रही। पहले दिन स्कूली बच्चों द्वारा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की धूम रहती थी और श्रीकृष्ण जन्म की आकर्षक झांकी सजाई जाती थी। तो वहीं दूसरे दिन शहर समेत विभिन्न जनपदों की आर्केस्ट्रा पार्टियां अपना धमाल दिखाती थीं। जन्माष्टमी के दिन आखिरी कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाता था। पुलिस लाइन के इस मंच पर स्थानीय कलाकारों के अलावा भोपाल, कानपुर, झांसी, सागर, जबलपुर की आर्केस्ट्रा के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस मंच पर दिल्ली के लालकिला के मंच पर प्रतिभा दिखाने वाले राष्ट्रपति पुरस्कृत स्थानीय लोकनृत्य कलाकार शिवराज और लीला फूला भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। धर्म संवाद के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मंदिर में जहां वैष्णो देवी की गुफा सहित झांकी भी सजाई जाती थी। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की जेल वाली झांकी भी भव्य आकर्षण हुआ करती थी। जबकि मंदिर के बाहर भव्य मेला भी आयोजित होता था।
विज्ञापन


पूर्व में यह प्रतिभाएं दिखा दे चुकी शानदार प्रस्तुतियां
ललितपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीन दिवसीय आयोजन में पुलिस लाइन के मंच पर राजा बुंदेला, जगमोहन जोशी, नूपुर अवस्थी, खुशबू जैन, अब्दुल हमीद चौहान, शैलेंद्र सागर, चंद्रशेखर त्रिपाठी, सोनाली संज्ञा, अशोक देवलिया, बॉबी पांडेय, चंकी पांडेय शानदार प्रस्तुतियां दे चुके हैं, इनमें से बहुत से कलाकार बड़े मंचों पर भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुकी हुई परंपरा को शुरू करने के लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। पहले दिन वृंदावन की टीम द्वारा रासलीला का आयोजन होगा और दूसरे दिन जन्मोत्सव के साथ स्थानीय कलाकारों और कानपुर के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा।

डॉ. ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक


पुलिस लाइन के मंच पर अब तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करीब सात वर्ष से नहीं हुए थे। लेकिन इस बार फिर से पुलिस लाइन पर शालीनता के साथ सांस्कृति और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहले दिन स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
अतुल कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed