{"_id":"5a849d684f1c1bb3208b9625","slug":"121518640488-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबपुरा फीडर का केबल बक्सा फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबपुरा फीडर का केबल बक्सा फटा
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाबपुरा फीडर का केबल बक्सा फटा
ललितपुर।
नझाई सब स्टेशन पर एक वीसीबी मशीन का केबल बक्शा फटने से तालाबपुरा फीडर को जलसंस्थान फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति दी गई। जबकि अगले दिन सुबह से नझाई सब स्टेशन का मेंटीनेंस कार्य होने के कारण दिन भर मुख्य बाजार समेत कई मुहल्लों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक ठप रही।
गर्मियों की तैयारियों को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा अब पहले से ही सब स्टेशनों का मेंटीनेंस कराया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार भरपूर बिजली मुहैया कराई जा सके। बुधवार की रात करीब सवा बारह बजे तालाबपुरा फीडर की वीसीबी मशीन के पीछे स्थित 11 हजार केवी लाइन का केबल वक्शा फट गया, जिसके चलते तालाबपुरा फीडर की बिजली गुल हो गई। विद्युत कर्मचारियों द्वारा रात्रि अधिक होने के कारण मशीन का केबल बक्शा तो नहीं बदला जा सका, लेकिन उक्त फीडर को जलसंस्थान फीडर से जोड़कर करीब एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। इसके बाद सुबह होने पर अवर अभियंता मोहित सोनी के नेतृत्व में फीडर को जली हुई केबल को हटाकर दूसरी केबल लगाई गई और तालाबपुरा समेत अन्य फीडरों का मेंटीनेंस का कार्य भी सुबह 10.10 बजे से शुरू किया गया। इसके चलते नझाई बाजार अंतर्गत तालाबपुरा, घंटाघर फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे मुहल्ला तालाबपुरा, नझाई बाजार, सुभाषपुरा, महावीरपुरा, घंटाघर, रावरपुरा, अटा मंदिर, सावरकर चौक, कटराबाजार, लोहा पीतल मार्केट, छत्रसालपुरा, आजाद चौक आदि मुहल्लों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक बंद रहने के बाद दोपहर करीब पौने तीन बजे सुचारु की जा सकी।