फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मड़ावरा

मड़ावरा

Tue, 14 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
मड़ावरा
तेंदूघाट पुल से खण्डे निकालकर मिट्टी से ढका
विज्ञापन

मड़ावरा। इसे प्रशासनिक लापरवाही कहें या विभागीय मिलीभगत कि मड़ावरा क्षेत्र में अवैध खनन का काला कारोबार रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। वैसे तो चेकिंग के नाम पर तहसील के सबसे आला-अधिकारी का वाहन देर रात सड़कों पर घूमता नजर आता है, लेकिन दिन के उजाले में बेधड़क अवैध खनन जैसे होने वाले काले कारनामों पर लगाम ही नहीं लग पा रही है। इसके पीछे क्या वास्तविकता है कि ऐसे मामले साहब को नजर ही नहीं आते या उनकी नजर वहां जाने ही नहीं दी जाती। गौरतलब है कि तहसील क्षेत्र की तिसगना पौधशाला के नजदीक रोहिणी नदी के तेन्दुघाट पर पीडब्ल्यूडी द्वारा नया पुल बनवाया गया है। पुल निर्माण के बाद पुल के दोनों ओर सड़क के ऊंचे उठे बंध के किनारे ग्रेनाइट खण्डों से पिचिंग निर्माण कार्य भी कराया जाना प्रस्तावित है। उक्त निर्माण कार्य के ठेकेदार द्वारा नियम विरुद्ध पुराने पुल को तोड़कर अवैध खनन किया गया। पुल तोड़कर कराये गए अवैध खनन संबंधी समाचार प्रकाशन के बाद अवैध खनन का कार्य तो बंद करा दिया गया, लेकिन लगभग आधे पुल से खण्डे निकाल लिए गए और अपनी कारगुजारी को छिपाने के लिए उस जगह को मिट्टी से ढक दिया गया। बता दें कि मड़ावरा-गिरार सड़क मार्ग के तेन्दुघाट पर जो पुराना पुल है वह बिलकुल ठीकठाक था, लेकिन पुल की ऊंचाई कम होने से वर्षाकाल में नदी का पानी पुल पर आ जाने के चलते आवागमन बाधित हो जाता था। ठेकेदार द्वारा ठीकठाक पुराने पुल को तोड़कर अवैध खनन कर खण्डा समेत मोरम का भी खनन कराया गया। ग्रामीणों की मांग है कि तेन्दुघाट के पुराने पुल पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए पुल को पूर्व की भांति यथावत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed