फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राजनैतिक दलों को सता रहा बागियों से डर

राजनैतिक दलों को सता रहा बागियों से डर

Mon, 06 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
राजनैतिक दलों को सता रहा बागियों से डर
राजनैतिक दलों को सता रहा बागियों से डर
विज्ञापन

चुनावी मैदान ताल ठोकने को तैयार भाजपा के पूर्व विधायक तो सपा के पूर्व चेयरमैन
पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने अपनी पत्नि को निर्दलीय के तौर पर भराया पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। निकाय चुनाव में राजनैतिक दलों को असंतुष्ट नेताओं के बागी होने का खतरा सताने लगा है। भाजपा में इसकी शुरुआत हो गई है। भाजपा के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नी कमला देवी ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय के तौर पर पर्चा दाखिल कर दिया है। वहीं, सपा से नाराज किरन देवी ने चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है।
राजनीतिक दलों की टिकटें फाइनल होते ही असंतुष्टों ने खुलकर अपनी नाराजगी प्रकट करना शुरू कर दी है। भाजपा में अध्यक्ष पद की टिकट पाने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन हुए थे। इसमें पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नि कमला देवी भी शामिल थी। भाजपा ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए रजनी घनश्याम साहू को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। इनका नाम पिछले दो दिनों से चर्चाओं में बना हुआ था। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नि कमला देवी ने स्थितियों को भांपते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। समाजवादी पार्टी में भी टिकट को लेकर असंतोष है। पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक की पत्नि किरन देवी ने सपा से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने उनकी जगह पूर्व चेयरमैन डा. सतीश सुड़ेले की पत्नि संध्या सुड़ेले को उम्मीदवार बना दिया है। इस बात को लेकर पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक में नाराजगी देखी जा रही है। किरन देवी सात नवंबर को अध्यक्ष पद का पर्चा भर सकती हैं। इस बात की पुष्टि दूरभाष पर पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक ने की है। कांग्रेस तो अभी तक टिकट भी फाइनल नहीं कर सकी है। पार्टी नेताओं को कई दावेदारों के बागी होने का भय बना हुआ है। पूर्व चेयरमैन अशोक पटैरिया की पत्नि रेखा पटैरिया व नाती राजा की पत्नि यशोधरा राजे ने जनसंपर्क करना आरंभ कर दिया है जबकि एक अन्य दावेदार अरुण शर्मा टिकट फाइनल का इंतजार कर रही हैं। सूत्रों की माने तो कांग्रेस चुनाव में ब्राह्मण चेहरा उतार सकती है। वहीं, बसपा के कुछ नेताओं में भी टिकट को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि असंतुष्ट कई नेता नपा के पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

......
होगी मान मनोव्वल
जिन सदस्यों में यदि कोई नाराजगी है तो उन्हें मनाया जाएगा। पूर्व विधायक की पत्नि ने नामांकन किए जाने की जानकारी मिली है। इस संबंध में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार सिंह
जिलाध्यक्ष भाजपा
.....
सभी मानेंगे पार्टी का निर्णय
कांग्रेस की ओर से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए अभी कोई उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ है। जब उम्मीदवार तय हो जाएगा तो सभी पार्टी के लिए काम करेंगे।
दुर्गा प्रसाद कुशवाहा
जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed