{"_id":"59fccde94f1c1b9f678b9180","slug":"121509740009-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली में पहले दिन हुआ एक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली में पहले दिन हुआ एक नामांकन
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली में पहले दिन एक नामांकन
तीसरे दिन हुआ पर्चा भरने का श्री गणेश
- चेयरमैन पद के लिए राव विक्रम सिंह और पार्षद पद के लिए कमलेश ने किया नामांकन
पाली। नगर निकाय नामांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को तहसील परिसर में दावेदार प्रत्याशियों की भीड़ देखी गई। इसमें कोई सादगी से तो कोई अपने लावलश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचा।
नामांकन के पहले दिन कोई प्रत्याशी आगे नहीं आया तो दूसरे दिन राव विक्रमसिंह बुंदेला ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे, लेकिन आवश्यक अभिलेखों के अभाव में नामांकन नहीं कर पाए। शुक्रवार को ग्यारह बजे के करीब चेयरमेन पद के लिए विक्रमसिंह ने अपने प्रस्तावक शिवाजी राजा और अधिवक्ता के साथ निर्वाचन अधिकारी एसडीएम नरेंद्र सिंह , सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार सौरभ पांडेय को दो सेटो में अपना नामांकन आवेदन सौंपा। वहीं दस वार्डों वाली नगर पंचायत में वार्ड दस महिला आरक्षित से पहले नामांकन दाखिल करने के लिए कमलेश चौरसिया सबसे आगे आईं। अपने प्रस्तावक राजकुमार के साथ उन्होंने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा अन्य वार्डों से पार्षद पद के दावेदार अपने समर्थकों के साथ नजर आए, लेकिन दोपहर दो बजे तक चेयरमैन व पार्षद के लिए एक एक नामांकन हुआ। नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सीओ नाराहट देवआनंद, पाली एसओ रामअवतार अपने दलबल के साथ पूरी तरह मुस्तैद बने हैं।
-------
ठीक तरह जाने निर्वाचन आयोग के नियम ..
आधी अधूरी जानकारी के चलते नामांकन करने पहुंच रहे प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में भारी त्रुटियां देखने को मिल रही हैं। यहां तक ऐसे प्रत्याशी फार्म में दर्शायी गयी उचित फ़ोटो न लगाकर बड़े आकार की फ़ोटो चस्पा कर रहे हैं। वहीं एसडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों के लिए उचित दिशा निर्देश वाले फार्म मिले हैं उनका गहनता से अध्ययन करें जिससे कि नामांकन पत्र में त्रुटि से बच सकें।
विज्ञापन
---
चेयरमैन के 18 पार्षदों के 84 हुई बिक्री फार्मों की संख्या
नामांकन फार्मों की बिक्री संख्या बढ़ती जा रही है। नगर पंचायत कर्मचारी शिवनारायण अहिरवार ने बताया कि अब तक चेयरमैन पद के लिए अठारह फार्मों की बिक्री हो चुकी है। इसमें कई प्रत्याशियों ने दो सेटों में फार्मों की खरीददारी की। दस वार्डों वाली नगर पंचायत में पार्षद पद के लिए 84 फार्मों की बिक्री हो चुकी है।