फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कीचड़ में खुली रिपेयरिंग सड़क की पोल

कीचड़ में खुली रिपेयरिंग सड़क की पोल

Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
कीचड़ में खुली रिपेयरिंग सड़क की पोल
बारिश से फिर गड्ढों और कीचड़ में बदली सड़क
विज्ञापन

ललितपुर।
चीरा से पाचौनी बार को जाने वाली सड़क की मरम्मत हुए एक माह भी नहीं हुआ कि गड्ढों और कीचड़ ने इसकी पोल खोल कर रख दी है। सड़क कीचड़ में तब्दील होने से करीब 15 गांव के लोगों को कीचड़ में निकलने के चलते रोजाना परेशान होना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम चीरा के बाद शहजाद नदी के पुल से पाचौनी होते हुए ग्राम देवरान तक एक माह पूर्व सड़क को संवारने का कार्य शुरू हुआ था। अभी एक माह भी नहीं हुआ कि यह रिपेयर की गई करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क हल्की बारिश में ही कीचड़ में तब्दील हो गई है। इस सड़क से रोजाना करीब पंद्रह गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन सड़क कीचड़ और गड्ढों में फिर से तब्दील हो जाने से वाहन चालकों और पैदल भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इसी कीचड़ युुक्त सड़क से पाचौनी, इमलिया, बरखिरिया के साथ ही अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक और जूनियर हाइस्कूलों में स्कूली बच्चों को जाना होता है। वहीं, स्कूलों में दूरदराज से रोजाना अध्यापकों को भी पहुंचना होता है, जिस पर अध्यापकों को अपना वाहन सड़क से काफी दूर रखकर ही किसी प्रकार पैदल ही स्कूल तक पहुंचना होता है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों की मरम्मत करवाए जाने के बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मरम्मत होने वाली सड़कों की ही काफी दयनीय स्थिति हो चुकी है। ऐसे में आए दिन यहां कीचड़ होने से वाहन फिसलकर गिर जाते हैं और लोगों को चोटें पहुंच रही हैं। इस सड़क मार्ग पर ग्राम पाचौनी, इमलिया, कारीटोरन, धोबनखेड़ी, बरखिरया, खजरा, देवरान, टोड़ी, डुलावन, बस्त्रावन, ठाठखेरा, गदयाना, तेरा, हनुपुरा मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed