फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आज से चलेगा सदस्यता अभियान

आज से चलेगा सदस्यता अभियान

Wed, 19 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
आज से चलेगा सदस्यता अभियान

विज्ञापन

कौन है, जो रात के अंधेरे में करता है परेशान

ललितपुर।
थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्होरीकलां में एक अज्ञात व्यक्ति केआतंक से महिलाएं सहमी हुई हैं। यह देर रात अंधेरे में घरों में घुसकर महिलाओं के बगल में बैठ जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक यह घरों में उस समय घुसता है जब या तो बिजली गुल होती है या फिर उस घर की बिजली को किसी तरह ठप कर देता है। जैसे ही महिला शोर मचाती है तथा परिवार के सदस्य जाग जाते हैं, वैसे ही यह अंधेरे का लाभ उठाकर भाग जाता है। गांव में इस तरह की करीब आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। इस अज्ञात व्यक्ति को लेकर पुलिस भी परेशान है।
जिला मुख्यालय से करीब बारह किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बम्होरीकलां इस अज्ञात व्यक्ति की हरकतों की वजह से इन दिनों चर्चा में है। गांव में देर रात घरों में घुसने वाला यह व्यक्ति किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है और न ही घर में रखे सामान की चोरी करता है। वह केवल घरों में घुसकर सो रही महिला के बगल में बैठ जाता है। जैसे ही परिवार के किसी सदस्य की नींद खुलती है, वैसे ही छत या आंगन से निकलकर गायब हो जाता है। इस तरह की एक के बाद एक घट रही घटनाओं से ग्राम में रह रहे परिवारों की रातों की नींद हराम हो गई है। अब तो परिवार के सदस्य जागकर उसे दबोचने की फिराक में रात्रि जागरण कर रहे हैं। मामला पुलिस अफसरों तक पहुंचा तो गांव में पुलिस गश्त शुरू कर दिया गया है। लेकिन, अज्ञात व्यक्ति की हरकतों पर अंकुश नहीं लग सका है। ग्रामीणों में अंधविश्वास भी जन्म लेने लगा है। कोई इसे प्रेत बता रहा है तो कोई इसे गांव का ही शातिर बदमाश बता रहा है।
विज्ञापन

इतने घरों में घुस चुका
ग्राम बम्होरीकलां निवासी रामदास, कल्लू, कलू, पचू, फोसे, लक्ष्मन, घुल्ली, प्रकाश, रामस्वरूप के घर में अज्ञात व्यक्ति घुस चुका है। एक बार उसके भागने पर बीड़ी का बंडल व तौलिया जमीन पर गिर चुकी है जो ग्रामीणों के पास है। वहीं, एक गांव के एक युवक ने घर में घुसते समय उसे पकड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान वह हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया था। लेकिन, अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहा था। पम्पू का कहना है कि कौन व्यक्ति है इसका पता नहीं लग रहा है। ऐसे भाग जाता है जैसे कोई प्रेत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed