फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पांच सब स्टेशन अधूरे, अधिकारियों ने मांगी प्रगति

पांच सब स्टेशन अधूरे, अधिकारियों ने मांगी प्रगति

Thu, 15 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
पांच सब स्टेशन अधूरे, अधिकारियों ने मांगी प्रगति
पांच सब स्टेशन अधूरे, अधिकारियों ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन


ललितपुर। जिले में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्थापित पांच एमवीए क्षमता के पांच विद्युत सब स्टेशनों की प्रगति रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों से मांगी है। शासन के निर्देश पर उक्त अधूरे पड़े विद्युत सब स्टेशनों का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्माण कार्य अक्टूबर तक पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विद्युत विभाग द्वारा पूरे जनपद को अब तक चौदह विद्युत सब स्टेेशनों के माध्यम से रोशन किए जाने की योजना है। लेकिन, ओवरलोडिंग होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों तक सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। इसके चलते गत दो वर्ष पूर्व जनपद के ग्राम जाखलौन, जखौरा, मिर्चवारा, बंगरिया, बानपुर, पूराकलां व नेहरुनगर में पांच एवीए क्षमता के पांच विद्युत सब स्टेशन का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन अब तक मात्र दो विद्युत सब स्टेशन जखौरा व बानपुर में ही बनकर तैयार हो सके हैं, जबकि पांच विद्युत सब स्टेशन बनाने का कार्य प्रगति पर है। जखौरा विद्युत सब स्टेशन 6.29 करोड़ और बानपुर विद्युत सब स्टेशन 4.18 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हैं। जाखलौन विद्युत सब स्टेशन 4.92 करोड़, मिर्चवारा सब स्टेशन 5.14 करोड़, बंगरिया सब स्टेशन 4.59 करोड़ व नेहरुनगर विद्युत सब स्टेशन 4.67 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे हैं। हालांकि, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत पूराकलां विद्युत सब स्टेशन का सिविल कार्य करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से पूरा हो चुका है, जबकि अभी लाइन का कार्य शेष बचा हुआ है। वहीं, अन्य शेष चार विद्युत सब स्टेशनों का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। अधूरे विद्युत सब स्टेशनों की प्रगति रिपोर्ट मांगते हुए मंडलीय अधिकारियों से सब स्टेशनों का कार्य शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि जनपद में विद्युत समस्या और ओवरलोड की समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द हो सके। सब स्टेशनों के कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले सेकेंडरी वर्क्स झांसी ने कार्य में तेजी लाते हुए अक्टूबर तक चार विद्युत सब स्टेशन का निर्माण पूरा करने की उम्मीद जताई है। पूराकलां विद्युत सब स्टेशन का निर्माण विद्युत खंडीय अधिकारियों द्वारा कराया जा रहा है। इसका कार्य भी प्रगति पर है।
विज्ञापन


इनका कहना है-
जनपद ललितपुर में जाखलौन व नेहरुनगर के विद्युत सब स्टेशन सितंबर माह तक और बंगरिया व मिर्चवारा विद्युत सब स्टेशन अक्टूबर में बनाकर पूूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य है। चारों सब स्टेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार, अधिशासी अभियंता सेकंडरी वर्क्स झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed