{"_id":"662c3468adb8cce0f40588e4","slug":"120-students-were-successful-in-the-national-income-and-ability-based-examination-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-113846-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 120 छात्र रहे सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 120 छात्र रहे सफल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा में विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत विद्यालयों में अध्ययनरत 120 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इन छात्र-छात्राओं को अगले चार वर्ष पढ़ाई करने पर प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा पांच नवंबर 2023 को कराई गई। इस परीक्षा में जिले से 659 आवेदन हुए थे, जिसमें 591 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे और 68 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ में पढ़ाई करने पर चार वर्षों तक एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृति मिलेगी।