{"_id":"5cc759e5bdec22073d7986c1","slug":"11556568549-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप ने मतदाताओं का जोश किया ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप ने मतदाताओं का जोश किया ठंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलचिलाती धूप ने मतदाताओं का जोश किया ठंडा
ललितपुर। झांसी- ललितपुर संसदीय सीट पर सोमवार को 71 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव में ललितपुर में 74.02 प्रतिशत मतदान हुआ था जो प्रदेश का रिकार्ड मतदान बना था। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा है। कुछ स्थानों पर जनसमस्याओं को लेकर गांवों में मतदान बहिष्कार की कोशिश हुई, लेकिन अधिकारियों के समझाने पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।
सोमवार की सुबह सात बजे से लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हुआ। सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच अधिकतर मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की कतार लगी देखी गई। इसी बीच ललितपुर विधानसभा सीट पर 12 प्रतिशत, महरौनी विधानसभा सीट पर 12 प्रतिशत मतदान हुआ। उसके बाद मतदान में तेजी में आई। सुबह 11 बजे तक ललितपुर विधानसभा सीट पर 28 प्रतिशत, महरौनी विधानसभा सीट पर 30 प्रतिशत मतदान पहुंच गया। दोपहर एक बजे तक ललितपुर विधानसभा सीट पर 36 प्रतिशत, महरौनी विधानसभा सीट पर 39 प्रतिशत मत पड़ चुके थे। दिन में तीन बजे ललितपुर विधानसभा सीट पर 52 प्रतिशत, महरौनी विधानसभा सीट पर 55 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे ललितपुर विधानसभा सीट पर 57 प्रतिशत, महरौनी विधानसभा सीट पर 56 प्रतिशत मतदान हुआ।
इस तरह निर्धारित समयावधि में ललितपुर विधानसभा सीट पर 77.76 प्रतिशत एवं महरौनी विधानसभा में 71 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल मिलाकर जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सुबह कुछ बूथों पर ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आने के कारण देरी से मतदान शुरू हुआ। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर शौचालय, मतदाताओं के बैठने के लिए उचित स्थान, पीने के लिए शुद्ध पेयजल, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था व मतदाताओं से मतदान करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
उस समय प्रशासन परेशान हो गया, जब विभिन्न गांवों से मतदान के बहिष्कार की सूचना प्राप्त होने लगी। निरीक्षण के दौरान ही डीएम प्राथमिक विद्यालय सुनौरा, प्राथमिक विद्यालय लालौन, प्राथमिक विद्यालय चितरा तथा प्राथमिक विद्यालय बांसपुर पहुंचे। यहां के मतदाताओं द्वारा किए जा रहे मतदान के बहिष्कार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए चौपाल के माध्यम से उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण मतदान करने के लिए तैयार हो गए।
-----
कॉलोनीवासी हुए राजी
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित मान्यवर कांशीराम आवासीय कालोनी में कई सालों से बिजली की समस्या बनी हुई है। जिस पर उन्होंने मतदान बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी, लेकिन अधिकारी उन्हें मनाने में कामयाब रहे। सोमवार को सुबह से ही महिला- पुरुष मतदान के लिए घरों से निकल पड़े थे।
----
यहां हुआ मतदान
बांसी में 6444 के मुकाबले 4786 मत पड़े। सरस्वती विद्या मंदिर पाली में 1194 के सापेक्ष 917 वोट डाले गए। ग्राम कारीटोरन में कुल 682 के मुकाबले 549 वोट पड़े हैं।