{"_id":"5bb287f2867a557f5d4c49dc","slug":"11538426866-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों ने खुद ही हटाना शुरू किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों ने खुद ही हटाना शुरू किया अतिक्रमण
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदारों ने खुद हटाना शुरू किया अतिक्रमण
ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जाने अतिक्रमण हटाओ अभियान से पूर्व ही दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। तमाम दुकानदार अभी भी तय तिथि का इंतजार कर रहे हैं। नगर में अतिक्रमण की समस्या गहरा गई है। मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों में अतिक्रमण देखते ही बनता है। लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। इसे ध्यान में रखकर नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बकायदा इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। इससे कुछ दुकानदार सहम गए हैं और उन्होंने अपने अतिक्रमण हटाने प्रारंभ कर दिए हैं। ऐसा ही नजारा जिला अस्पताल के पास देखा गया है। यहां कुछ दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाते दिखे। वहीं, तमाम ऐसे भी दुकानदार हैं जो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दुकानदारों का मानना है कि नगर पालिका परिषद कई बार कार्यक्रम बनाती है तो फिर इसे स्थगित कर देती है। पिछली बार भी ऐसा ही हुआ था। ऐसे में अधिकतर दुकानदार पालिका के अतिक्रमण हटाओ को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।