फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   चीफ ने होटल में की विद्युत राजस्व समीक्षा...

चीफ ने होटल में की विद्युत राजस्व समीक्षा...

Sat, 17 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
चीफ ने होटल में की विद्युत राजस्व समीक्षा...
चीफ अभियंता ने की राजस्व समीक्षा
विज्ञापन

ललितपुर।
विद्युत राजस्व वसूली के लिए एमडी कार्यालय के निर्देश पर मंडलीय आला अधिकारियों द्वारा हर दिन और हर सप्ताह की राजस्व वसूली की रिपोर्ट अधिकारियों से ली जा रही है। इसके चलते शुक्रवार को चीफ अभियंता राकेेश वर्मा ने जनपद आकर एक होटल में सभी विद्युत अधिकारियों की बैठक बुलाकर राजस्व समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विद्युत राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए जहां शासन के निर्देश पर एमडी स्तर से मंडलीय और स्थानीय विद्युत अधिकारियों को राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए तमाम वसूली व चेकिंग कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही सौभाग्य योजना के तहत दिए जाने वाले निशुल्क कनेक्शनों के अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति देने की योजना को भी अमली जामा पहनाया जा रहा है। इसकी हर दिन की रिपोर्ट स्थानीय अधिकारियों द्वारा मंडलीय अधिकारियों के स्तर से एमडी कार्यालय को भेजी जा रही है। इसके चलते चीफ अभियंता विद्युत मंडल झांसी द्वारा शुक्रवार को जनपद के विद्युत विभाग अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता समेत सभी एसडीओ और अवर अभियंताओं की एक बैठक गल्ला मंडी के आगे एक हाई प्रोफाइल होटल में आयोजित की गई। इसमें चीफ अभियंता ने अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से बकाएदार उपभोक्ताओं से वसूली, घरों के बाहर शत प्रतिशत मीटर लगाने के अलावा विद्युत कनेक्शनों को आसान बनाने एवं शिकायतों को समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। हालांकि विद्युत चीफ अभियंता की होटल में आयोजित राजस्व वसूली की समीक्षा के लिए आयोजित यह बैठक चर्चा का विषय बनी रही, कि आखिर यह गुप्त बैठक देर शाम को आयोजित करने का क्या उद्देश्य रहा है, जबकि एमडी की बैठक भी खंडीय कार्यालय में ही आयोजित की गई थी और यहां अधिकारियों के स्तर से बैठक के लिए पर्याप्त स्थान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed