फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अध्यक्ष के वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की कमी

अध्यक्ष के वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की कमी

Mon, 25 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की कमी
अध्यक्ष के वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की कमी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के वार्ड में ही बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। यहां न तो अच्छी सड़कें हैं और न ही मार्ग प्रकाश व सफाई व्यवस्था सुदृढ़ है। जब से वार्ड को अध्यक्ष व नया सभासद मिला है तब से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से उनकी उम्मीदें बढ़ गई हैं।
शहर के एक छोर पर बसे वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर में विकास कछुआ चाल से पहुंचा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहां न तो पक्की नालियां बनी हैं और न ही गुणवत्तापरक सड़कें। यही नहीं, कई गलियों में बिजली के खंभे भी नहीं लगे हैं। जिस कारण बिजली के तार काफी नीचे लटकते रहते हैं। वहीं, सफाई का भी बुरा हाल है। इन हालात में क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। हाल ही में हुए चुनाव में नेहरू नगर के मतदाताओं ने प्रमुख भूमिका निभाते हुए अपने क्षेत्र से खड़े हुए उम्मीदवार को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया है। इसके अलावा पुराने सभासद को नकारते हुए नए व्यक्ति को मौका दिया है। इससे क्षेत्रवासियों को वार्ड के विकास की संभावनाएं नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन


ऊंचे नीची सड़क पर गिर जाते दिव्यांग
सुजान मिस्त्री वाली गली में पेवर ब्रिक्स ऊंचे नीचे हो गए हैं। गली के अंदर तो कच्ची सड़क है। बारिश के दिनों में गली में पानी भर जाता है तो कच्ची नाली उफना जाती है। ऐसे में लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है। मुख्य सड़क की ओर नाली पर काफी ऊंची पुलिया बना दी गई है। जिस पर दिव्यांगों की ट्राई साइकिल नहीं निकल पाती हैं। कई बार वह पलटकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील झा

बिजली के खंभे लगवाए जाए
वार्ड की कई गलियों में बिजली के खंभे नहीं लगे हैं। जिस कारण बल्लियों के सहारे घरों तक बिजली के तार पहुंचे हैं। कई जगहों पर तार काफी नीचे लटक रहे हैं, जिन्हें कोई भी बच्चा हाथ से छू सकता है। इसके अलावा साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं है। कई जगहों पर कचरा एकत्रित हो रहा है जहां सुअरों का विचरण बना रहता है। थोड़ी सी हवा चलने पर प्लास्टिक की पन्नियां इधर-उधर उड़ने लगती हैं। जिस पर अध्यक्ष व सभासद को ध्यान देने की जरूरत है।
संजीव कुमार

गलियों में अंदर सफाई नहीं करते कर्मी
सफाई कर्मी गलियों में अंदर की ओर सफाई करने से कतराते हैं। जिस वजह से सफाई का बुरा हाल है। ऐसा ही नहीं कि यह अकेली गली का हाल है बल्कि वार्ड में कई गलियों में सफाई की समस्या बनी हुई है। अब वार्डवासियों को अध्यक्ष व सभासद मिल गया है, अब उम्मीद है कि वार्ड की कोई अनदेखी नहीं कर पाएगा।
घनश्याम

खाली प्लाटों की कराई जाए पहले सफाई
गली की नाली पक्की नहीं कराई गई है। जिस वजह से गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। वहीं, खाली प्लाटों की सफाई पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुहल्लेवासी खाली स्थान पाकर उसमें कचरा फेंकने लगते हैं। कई बार सफाई से मना करते हैं तो लोग झगड़ा करने के लिए तैयार हो जाते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष सबसे पहले खाली प्लाटों की सफाई कराए, जिससे वार्ड साफ-सुथरा हो सके।


पांच साल से थमा रहा नेहरू नगर का विकास
पांच साल नेहरू नगर में न के बराबर कार्य हुए। जिस कारण कई जगहों पर सड़क, नाली और मार्ग प्रकाश व्यवस्था की समस्या है। जिस पर ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में नेहरू नगर में विकास कार्यो को गति मिलना शुरू हो जाएगा।
रजनी साहू, अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed