फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ब्लाक प्रमुखों के सामने असंतुष्टों की टिक पा नहीं आ रही ब्यूह रचना

ब्लाक प्रमुखों के सामने असंतुष्टों की टिक पा नहीं आ रही ब्यूह रचना

Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुखों के सामने असंतुष्टों की टिक पा नहीं आ रही ब्यूह रचना
ब्लाक प्रमुखों के सामने उखड़ रहे असंतुष्टों के पैर
विज्ञापन

ललितपुर। सपा के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ब्लाक प्रमुखों को डिगाने का खेल शुरू हो गया है। लेकिन, ब्लाक प्रमुखों के सामने असंतुष्टों की व्यूह रचना टिक नहीं पा रही है। बिरधा के बाद अब बार ब्लाक का दांव फेल हो गया है। अब सबकी नजरें मड़ावरा पर लग गई हैं।
प्रदेश की सत्ता से भले ही सपा हट गई हो पर जिले की पंचायतों में अभी भी सपा का परचम लहरा रहा है। जिला पंचायत से लेकर ब्लाकों में सपा के प्रतिनिधि काबिज हैं। अब जब प्रदेश में योगी राज कायम हो गया है तो असंतुष्टों ने अवसर तलाशने आरंभ कर दिए हैं। जिसकी शुरुआत ब्लाक बिरधा से हुई। यहां असंतुष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपना विरोध प्रस्तुत किया। लेकिन जब परीक्षण की बारी आई तो अविश्वास टिक नहीं पाया। यहां का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि बार में भी असंतुष्टों ने प्रमुख के विरूद्घ अपना बिगुल फूंक दिया। गत दिवस क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा लगाए गए अविश्वास का परीक्षण हुआ। जिसमें चौबीस क्षेत्र पंचायत ही उपस्थित हुए। ब्लाक प्रमुख बार सविता रजक का कहना है कि विपक्षियों ने गलत तरीके से अविश्वास लाने का प्रयास किया है। ब्लाक में कुल तेरासी सदस्य हैं, जिनमें से एक सदस्य की मृत्यु होने से पद रिक्त चल रहा है। इस तरह वर्तमान में बयासी सदस्य हैं उनमें से उनके समर्थन में अट्ठावन सदस्य हैं जबकि विपक्षियों के पाले में केवल चौबीस सदस्य ही हैं। जिसकी सच्चाई जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के समक्ष आ गई है। इस प्रकार अविश्वास प्रस्ताव निराधार साबित हुआ है। वहीं, ब्लाक प्रमुख मड़ावरा चंद्रदीप के खिलाफ क्षेत्र पंचायतों ने शपथ पत्र देकर जिलाधिकारी से अविश्वास प्रस्ताव लाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

.......
राजनीति के कमजोर खिलाड़ी साबित हो रहे विपक्षी
विपक्षी असंतुष्टों को एक पाले में करने में विफल हो रहे हैं। एक के बाद एक ब्लाक में विपक्षी मात खाते दिख रहे हैं। वहीं, ब्लाक प्रमुख अपनी स्थिति बने हुए हैं। कमोवेश यही स्थिति जिला पंचायत अध्यक्ष की है। अभी तक कोई उनके खिलाफ खड़ा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
ऐसा है राजनीतिक वजूद
भारतीय जनता पार्टी जिले की ललितपुर व महरौनी विधानसभा सीट पर काबिज है। इनमें से महरौनी विधायक मनोहरलाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी प्रदेश में श्रम सेवा राज्यमंत्री हैं तो सपा के पास जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाकों में प्रमुख हैं। कांग्रेस की भागीदारी दोनों की जगह लगभग नगण्य है। बसपा ने ब्लाक बार में घुसपैठ की कोशिश की जो नाकाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed