फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   युवा पेज के लिए

युवा पेज के लिए

Tue, 05 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
युवा पेज के लिए

विज्ञापन
छात्र संगठनों ने की छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग
ललितपुर। जनपद के महाविद्यालयों में बीते कई वर्षों से छात्र संघ के चुनावों पर रोक लगी हुई है। छात्रसंघ के चुनावों पर से इस रोक को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय विभिन्न छात्र संगठनों ने संयुक्त रुप से सड़कों पर प्रदर्शन किया और नेहरु महाविद्यालय का घेराव करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है।

जनपद के महाविद्यालयों में छात्र संघ के चुनाव पर रोक लगे हुए लगभग पूरा एक दशक बीत गया है। बीएसपी शासन में छात्र संघ के चुनावों पर रोक लगा दी गई थी, इसके बीच वर्ष 2012 में मात्र नेहरु महाविद्यालय में ही एक बार छात्र संघ के चुनाव सम्पन्न हो सके हैं। हर वर्ष नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत में महाविद्यालयों में छात्र संघ का चुनाव कराने की मांग उठती है, लेकिन हर बार यह मांग असफल ही रहती है। हाल में नवीन सत्र की शुरुआत हो गई है और प्रवेश प्रक्रियाएं भी लगभग समाप्ती की कगार पर आ गई है। महाविद्यालयों में छात्र संघ के चुनाव का माहौल बनाने और चुनाव कराने की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने सक्रीयता दिखानी शुरु कर दी है। सोमवार को विभिन्न छात्र संगठनों की जिला इकाईयों ने चौकाबाग से लेकर नेहरु महाविद्यालय तक जुलूस निकालकर सड़कों पर प्रदर्शन किया इसके बाद नेहरु महाविद्यालय के बाहर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया और फिर सामूहिक रुप से प्राचार्य अवधेष अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि विश्वविद्यालय एक्ट एंव मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशों के अनुरुप विश्वविद्यालय एंव महाविद्यालयों में छात्र सहभागिता की बात हैं और साथ ही राज्य विश्वविद्यालय आयोग एंव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में अनिवार्य रुप से छात्र संघ के चुनाव कराने के निर्देश है, इन सब के बावजूद भी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बंद है। इसके अलावा उन्होंने महाविद्यालयों में वित्तीय कार्यों में पादर्शिता लाने और छात्र-छात्राओं को होने वाली समस्याओं की मांग को उठाने के लिए छात्र संघ के चुनाव जरुरी है। इस दौरान मुख्य रुप से महाविद्यालय पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कपिल तिवारी, छात्रसभा अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव सेतू, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक अनुज भार्गव, हिंदू युवा वाहिनी जिला महामंत्री संदर्भ पटसारिया, बुंदेलखंड छात्र विकास सेना जिलाध्यक्ष परेवज पठान, भारतीय राष्ट्र छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी, नरेंद्र मोदी मोर्चा जिला अध्यक्ष निमेष तिवारी व विपिन तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed