फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शहर समाचार

शहर समाचार

Sun, 06 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
शहर समाचार
पुरानी पेंशन योजना को किया जाए बहाल
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने राष्ट्र स्तरीय शिक्षक संगठन अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। इसमें उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली और सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओ को लागू कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय प्रारंभिक शिक्षक आयोग का गठन कराने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन, काशीनाथ नायक, अरुण निरंजन, रामरक्षपाल सिंह, प्रशांत राजपूत, सत्येंद्र जैन, सोनम, स्मिता, संजीव साहू, कैलाश लाक्षकार, कल्पना निरंजन, बली हुसैन, अनीता, रुबी, निधि आदि उपस्थित रहे।

सपाइयों ने मनाई जनेश्वर मिश्र जयंती
ललितपुर। समाजवादी पार्टी ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पार्टी कार्यालय पर जिला संगठन प्रभारी ज्योति सिंह लोधी की अध्यक्षता में मनाई गई। इसमें वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। उनके पग चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही 9 अगस्त क्रांति दिवस के रूप में होनेवाले आंदोलन देश बचाओ देश बनाओ को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी कार्यालय 11 बजे पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, नगरअध्यक्ष अजीज कुरैशी, गीता मिश्रा, पूर्व महासचिव लक्ष्मी नारायण विश्व कर्माद्व युवजन सभा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, शिवम मिश्रा, आशिफ कुरैशी, कुंदन पाल, विनोद रैकवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जमीन पर कब्जा करने का आरोप
ललितपुर। थाना गिरार अंतर्गत ग्राम कारीटोरन निवासी प्यारे, टोली पुत्रगण चूराने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में बताया कि हम सभी की शामिल खाते में जमीन है। इसमें से एक हिस्सेदार ने बगैर बटवारे के जमीन बेच दी है। जो कि सड़क के किनार ेहै जिस पर कब्जा कर रहे हैं। हम लोगों ने उक्त जमीन पर मकान बनाने का प्रयास किया गया तो विपक्षी गणों ने आकर काम बंद करने को कहा विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। व विपक्षीगणों की महिलाओं से झूठे मुकदमा में फसाने की धमकी दी। पीड़ितों ने कानूनी कार्रवाई कर जानमाल की सुरक्षा व कब्जा हटवाने की मांग कीहै।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी गठित
ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के संरक्षक मंडल की बैठक रमेशचंद्र चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें संरक्षक मंडल की संस्तुति पर समिति के अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी ने प्रबल सक्सेना को महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश दुबे, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, उपप्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, मंत्री रत्नेश तिवारी, सांस्कृतिक मंत्री हरिमोहन चौरसिया, संगठनमंत्री भरत रिछारिया को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed