{"_id":"596d17994f1c1b16098b46ca","slug":"11500321689-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालबेहट फाइल 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालबेहट फाइल 0
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम को बंद मिला वन विभाग का कार्यालय
तालबेहट सोमवार को उपजिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह ने वन विभाग कार्यालय, प्राइमरी विद्यालय और आयुर्वेदिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्हें वन विभाग कार्यालय पर ताला लटका मिला जबकि विद्यालय और आयुर्वेदिक अस्पताल में शौचालयों में भारी गंदगी मिली।
सोमवार को सुबह उपजिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह ने वन विभाग कार्यालय तालबेहट का औचक निरीक्षण किया। उन्हें ताला लटका मिला। जानकारी करने पर बताया गया कि कार्यालय में कार्यरत बाबू बाहर गए हैं। इसके बाद उपजिलाधिकारी वार्ड क्रमांक 2 अंबेडकर नगर में स्थित प्राइमरी विद्यालय पहुंचे। जहां कार्यरत तीनों अध्यापक मौजूद मिले। विद्यालय में 80 के सापेक्ष में मात्र 30 छात्र ही मौजूद मिले, जबकि 40 बच्चों को मिड डे मील वितरण दिखाया गया। जानकारी करने पर अध्यापकों ने बताया कि कुछ बच्चे चले गए हैं। विद्यालय में छात्रों को वितरित की गई ड्रेस की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। मात्र कुछ छात्रों को ही पुस्तकों का वितरण होना पाया गया।
विद्यालय परिसर में कुछ ईटा रखे मिलें। जानकारी करने पर बताया कि अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए मंगाए गए हैं। इस पर उन्हें एक ओर व्यवस्थित तरीके से रखवाने के निर्देश दिए। विद्यालय के शौचालय काफी गंदे मिले। इस पर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए प्रतिदिन उन्हें साफ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने समीप बने आयुर्वेद अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इसमें सब कुछ ठीक मिला परंतु अस्पताल में बना शौचालय काफी जर्जर हालत में मिला। इस पर उपजिलाधिकारी ने मरम्मत कराने के निर्देश दिए।