{"_id":"5c2bd305bdec22532f13e4ae","slug":"111546375941-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्वावासियो ने की हाई वोल्टेज लाइन हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्वावासियो ने की हाई वोल्टेज लाइन हटाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई वोल्टेज लाइन हटाने की मांग
वाहनों की आवाजाही से पुराना सौजना रोड पर आये दिन हो रहे हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कस्बा महरौनी के टीकमगढ़ रोड पर नया सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे वाहनों का आवागमन पुराना सौजना रोड से होकर किया जा रहा है। यहां घरेलू विद्युत लाइन व हाईटेंशन लाइन नीचे होने से चालकों को परेशानी हो रही है। इससे हादसों की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुराना सौजना रोड व नया सौजना रोड वासियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अवर अभियंता विद्युत महरौनी को देकर लाइन हटाकर अन्य जगह विस्थापित करने की मांग की है।
बताते चलें कि कस्बा महरौनी में नया सौजना रोड मेन रोड मुख्य बाजार की सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे नगर की नई सड़कों की ऊंचाई बढ़ गई है, जिस कारण भारी वाहन बिजली के तारों से टकराने लगे हैं। विगत दिनों कैप्सूल कंटेनर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ जाने से चालक झुलस गया था। वहीं, बीती रात में एक ट्रक तारों के संपर्क में आ गया था, ऐसे में तार टूटकर नीचे गिर गए थे। हादसा होते-होते टला था, लेकिन आये दिन मुहल्ले में हो रहे हादसों से लोग भयभीत हैं। यहां के वासियों ने अवर अभियंता विद्युत बृजेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन देकर घरेलू विद्युत लाइन व हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग की है। इसमें कहा गया कि नगर के गांधी चौक बाजार से लेकर बानपुर चौराहा तक सड़क किनारे पुराने बिजली के खंभों पर खुले नंगे तार झूल रहे हैं, जिसमें पूर्व में भी बसें व ट्रक, डंफर एवं अन्य भारी वाहन टकरा जाते हैं। वहीं अब नया सी सी रोड का निर्माण कार्य होने से रोड लगभग 2 फीट और ऊंची हो चुकी हैए जिससे यह सड़क अब वाहनो के आवागमन के लिये परेशानी का सबब बन चुकी है। यदि एक सप्ताह के अंदर नये खम्भे व बंच केबिल नहीं डाली गयी तो रोड हादसों के लिए पहचाना जाने लगेगाए इस लिये समय रहते रोड सुचारु होने के पूर्व नये राउंड पोल व बंच केबिल बदलना अति आवश्यक हो गया है, जिससे कि कोई अनहोनी न हो। ज्ञापन पर दिनेश साहू लक्ष्मीकांत वर्मा राजकुमार अनंदी राकेश सूरज सहित लगभग दो दर्जन से अधिक मुहल्ला वासियो के हस्ताक्षर अंगूठा निशानी मौजूद हैं।