फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राम वन आगमन पर केवट संवाद लीला का मंचन किया गया

राम वन आगमन पर केवट संवाद लीला का मंचन किया गया

Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
राम वन आगमन पर केवट संवाद लीला का मंचन किया गया
राम वन आगमन पर केवट संवाद लीला का मंचन किया
विज्ञापन

छठवें दिन सीता स्वयंवर, सीता-राम विवाह में महिलाओं ने गाए मंगल गीत
बार। ग्राम बस्तगुवां में रामलीला मंचन के छठवें दिन भगवान श्री राम का विवाह ,रामवनगमन व केवट संवाद की लीला का मंचन किया गया इसमें राम लीला मंचन में भगवान की बारात जनकपुर पहुंचने पर जनकपुर वासियों ने उनका स्वागत किया। जिसमें महिलाओं ने मंगलगीत गाए महाराज जनक ने बारातियों को तिलक लगाया तत्पश्चात भगवान श्री राम को माला पहना कर आरती उतारी व वैदिक रीति से श्री राम-सीता जी का पाणिग्रहण संस्कार आयोजित किया गया। सभी नगरवासी विदाई के समय भावुक हो गए अयोध्या पहुंचने पर श्री राम सीता जी का स्वागत किया गया जिसके बाद भगवान श्री राम को अयोध्या के राजा का अभिषेक की तैयारी जोरों से चल रही थी, किंतु मंथरा के रानी कैकई को बहकाया कि राम के राजतिलक की जगह भरत का राजतिलक कराये, आपके पुत्र भरत का हित राजा बनने से ही संभव है। मंथरा ने रानी कैकई से कहा कि वह दो वरदान महाराज दशरथ से मांग लें मंथरा की बात मानकर रानी कैकई कोपभवन में चली गय , महाराज ने कोपभवन में पहुंचकर रानी को समझाने की कोशिश की, परंतु रानी अपने फैसले पर अटल रही ,आखिर महाराज को दोनों वरदान भरत को राजतिलक व श्री राम को 14 वर्ष का वनवास दिया। महाराज की आज्ञा का पालन करते हुए सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास को निकल पडे़, जिससे अयोध्या नगरवासी दु:खी व्यथित होकर महामंत्री सुमंत्र के रथ को रोकने लगे। भगवान नगरवासियों के आग्रह पर दिन में रुक गये, रात्रि में सो रहे नगरवासियों को छोड़कर श्री राम ने सुमंत्र के रथ पर आरूढ़ होकर वन के लिये प्रस्थान कर गये। गंगा नदी को पार करने पर श्री राम और केवट के मध्य संवाद संपन्न हुआ। भगवान के चरण को धोकर केवट ने गंगा नदी को पार कराया, कथा के व्यास श्री रामेश्वर पटैरिया रहें। इस अवसर पर राम किशोर बबेले ,महेंद्र प्रताप सिंह ,भान सिंह, जय सिंह, सोनेजू ,रामरक्षपाल सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, राकेश भार्गव, रवि बबेले, नीरज भार्गव, नातीराजा ,सोन सिंह का विशेष सहयोग रहा, संचालन देवनारायण दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed