फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एक एसएमएस पर घर के द्वार पर पहुंचेगा बैंक

एक एसएमएस पर घर के द्वार पर पहुंचेगा बैंक

Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एक एसएमएस पर घर के द्वार पर पहुंचेगा बैंक
अब एक एसएमएस पर घर पहुंचेगा बैंक
विज्ञापन

ललितपुर। उपभोक्ताओं को जिले के पांच डाकघरों में अब बैंक जैसी सुविधा मिलेगी। विभाग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिये इस सुविधा को मुहैया कराने जा रहा है। एक सितंबर को जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही का योजना का शुभारंभ करेंगे। इसमें खास बात यह है कि खाताधारक टोल फ्री नंबर 155299 पर मोबाइल से एसएमएस भेजकर डाकियों को घर पर ही बुलाकर रुपये जमा कर सकता है। इसके लिए उसे बीस रुपये अलग से देने होंगे।

डाक विभाग की अभी तक पहचान चिट्टी भेजने, रजिस्ट्री करने तक सीमित थी, लेकिन अब इसे एक नई पहचान मिलने जा रही है। भारत सरकार ने विभाग का विस्तार करते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। एक सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की राजधानी से तो जिले में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। डाक विभाग की ओर से जिले में प्रधान डाकघर, उप डाकघर तालबेहट, ग्राम पवा, ककड़ारी व बम्होरीसर के लोग बैंकिंग की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में जीरो बैलेंस के खाते खोले जाएंगे। शुरुआत में पांच सौ खाते खुलवाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


इनमें बचत खाता व चालू खाता शामिल होगा। बचत खाता में एक लाख रुपये तक राशि रखी जा सकती है। चालू खाते का इस्तेमाल छोटे दुकानदार कर सकेंगे। खास बात यह है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी), बैंकिंग और भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसमें आधार का इस्तेमाल करते हुए बैंक पेपर लेस रूप से मिनटों में खाते खोलेगा। वहीं, क्यूआर कार्ड और बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण का प्रयोग कर ग्राहकों को डिजिटल भुगतान की सुविधा प्रदान की जाएगी। विशेषकर रुपये भेजना, बिल, जन उपयोगी भुगतान एवं व्यापार संबंधी भुगतान शामिल है। इस बैंकिंग सेवा में डाकिया को महत्वपूर्ण कड़ी बनाया गया है। खाताधारक टोल फ्री नंबर 155299 पर मोबाइल से एसएमएस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मेसेज के प्राप्त होते ही डाकिया खाताधारक के घर पहुंच जाएगा। यदि खाताधारक घर पर ही भुगतान प्राप्त करता है तो इसकी एवज में उसे बीस रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। लेकिन खाताधारक बैंक से भुगतान प्राप्त करता है तो उसे किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। इस काम में प्रधान डाकघर के आठ, तालबेहट के पांच पोस्टमैन को लगाया गया है, उन्हें विभाग से मोबाइल व एक डिवाइस उपलब्ध कराई गई है। जिससे वह ग्राहकों को बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।



दिसंबर तक 244 जुड़ जाएंगे डाकिया
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में लेनदेन की सुविधा को आसान बनाना है। बैंक से सभी प्रकार के डिजीटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
रणजीत वर्मा
पोस्टमास्टर

पीबी सर्वाधिक पहुंच वाला होगा बैंक
देश में 155000 डाकघर एवं 300000 से अधिक पोस्टमैन हैं। इस तरह आईपीपीबी सर्वाधिक पहुंच वाला बैंक होगा।

बीमा की भी मिलेगी सुविधा
उपभोक्ताओं को डाकघर में बीमा कराने की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए विभाग ने कुछ प्राइवेट बीमा कंपनियों के साथ करार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed