{"_id":"5b6a062a4f1c1b096a8b5cc5","slug":"111533675050-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या: महरौनी पेज नैनवारा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या: महरौनी पेज नैनवारा समाचार
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका, नैनवारा में आठ दिन से छाया अंधेरा
नैनवारा। महरौनी क्षेत्रांर्तगत ग्राम नैनवारा में विगत आठ दिन से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने से अंधेरा छाया हुआ है। इस संबंध में ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन इतने दिन गुजर जाने के बावजूद कर्मचारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। जबकि शासन की मंशानुसार अगर किसी भी क्षेत्र का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाता है तो तीन दिन के अंदर तत्काल विद्युत बहाल कराई जाती है। लेेकिन विभागीय कर्मचारी शासन के दिशा-निर्देशों का मखौल उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं विभाग की लचर प्रणाली का खामियाजा गांव के आमजन भुगतने को मजबूर हैं। सायं ढलते ही गांव अंधेरे में डूब जाता है। और घरों में बैठे लोग बरसात के मौसम में जहरीले कीडे-मकोड़ों का डर सताता रहता है। और रात्रि में भारी उमस एवं मच्छरों के काटने से मलेरिया जैसी बीमारी लोगों में पनपने का भय बना हुआ है। लाइट न होने के कारण मोबाइल टार्चइत्यादि उपकरण जांच करने के लिए दूसरे गांव में भटकना पड़ रहा है। इस वक्त ग्रामवासियों के सामने विद्यातापूर्ति ठप पड़ी होने से एक बहुत बड़ी विकराल समस्या बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जनहित में विद्युत ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलवाने की मांग डीएम से की है।