फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आधुनिकता के साथ सुविधाओं की ओर बढ़ रहा रेलवे स्टेशन

आधुनिकता के साथ सुविधाओं की ओर बढ़ रहा रेलवे स्टेशन

Thu, 15 Feb 2018 04:04 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
आधुनिकता के साथ सुविधाओं की ओर बढ़ रहा रेलवे स्टेशन
आधुनिकता की ओर बढ़ रहा रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

ललितपुर।
जंक्शन का दर्जा मिलने के बाद अब रेलवे स्टेशन स्टेशन आधुनिकता के साथ सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग ने स्टेशन पर जहां वाईफाई व्यवस्था मुहैया करा दी है, वहीं अब स्टेशन पर टिकट घर में लाइनों की किल्लत समाप्त करने के लिए दो एटीवीएम (ऑटो मैटिक टिकट वेडिंग मशीन) और मंगाई गई है। इससे पूर्व स्टेशन के टिकट घर में पहले से तीन मशीनें भी संचालित हो रही हैं और यात्रियों को इनसे टिकट सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

ललितपुर रेलवे स्टेशन को गत माह जंक्शन का दर्जा मिल चुका है। इसके बाद से यहां रेलवे विभाग द्वारा स्टेशन और स्टेशन परिसर में सुविधाएं धीरे-धीरे लगातार बढ़ाई जा रही हैं। स्टेशन स्थित टिकट घर में टिकट काउंटरों पर यात्रियों को लंबी-लंबी लाइनों से निजात दिलाने के लिए रेलवे द्वारा तीन एटीवीएम मशीनों की स्थापना की गई थी। इससे यात्रियों को टिकट सुविधा शुरू कर दी गई है। लेकिन अब रेलवे विभाग द्वारा पूछताछ काउंटर के पास मुख्य गेट से प्लेटफार्म जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दो एटीवीएम मशीनें और मुहैया करा दी गई है, ताकि रेलवे इंक्वायरी पर आने और प्लेटफार्म पर जाने से पहले यात्री मशीन से ही टिकट ले सकें । इससे एक तो यात्रियों को टिकट काउंटर की भीड़ से निजात मिल सकेगी, साथ ही प्लेटफार्म पर बिना टिकट अनावश्यक नहीं भटक सकेगा। इसके अलावा रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के दौरान मनोरंजन के लिए निशुल्क वाईफाई सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इसका लाभ यात्रियों को मिलने लगा है। इसके लिए प्लेटफार्म पर वाईफाई कनेक्टीविटी के लिए जगह-जगह बॉक्स लगाए गए हैं। यात्रियों को वेटिंग रूम में भी वाईफाई कनेक्टीविटी के लिए बॉक्स लगाए गए हैं। वहीं, रेलवे द्वारा ट्रेन के संचालन की जानकारी के लिए टिकट घर में जहां एलईडी टीवी लगाई गई है, वहीं मुख्य गेट के पास भी रेलवे द्वारा ऑटोमैटिक इलेक्टिक बॉक्स लगाया गया है, जिसमें ट्रेनों की लेटलतीफी की जानकारी लगातार अपडेट होती रहती है। वहीं, रेलवे द्वारा स्टेशन के आधुनिकीकरण करने के लिए कई ऑटोमैटिक उपकरण लगाने की दिशा में कार्य चल रहा है। वहीं, रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा वाटर वेंडिंग मशीन लगाने का प्रस्ताव पहले ही भेजा चुका है, जिससे रेलवे स्टेशन पर पांच रुपये में एक लीटर पानी यात्रियों का आसानी से मिल सकेगा। इसके अलावा रेलवे द्वारा पानी बचाने के लिए भी वाटर हार्वेवेस्टिंग प्रक्रिया का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जिससे बारिश के पानी को वेस्ट होने से बचाया जा सकेगा और जमीन में पानी का स्तर भी बढ़ाया जा सके। इसके लिए रेलवे द्वारा अंडरब्रिजों वाले स्थान पर इस तकनीक को तैयार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed