फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रोक के बाद भी नहीं रुका हाइवे पर अवैध कालोनी का निर्माण

रोक के बाद भी नहीं रुका हाइवे पर अवैध कालोनी का निर्माण

Wed, 20 Dec 2017 02:22 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
रोक के बाद भी नहीं रुका हाइवे पर अवैध कालोनी का निर्माण
रोक के बाद भी नहीं रुका हाइवे पर अवैध कालोनी का निर्माण
विज्ञापन

ललितपुर। नेशनल हाइवे पर अवैध तरीके से बसाई जा रही अवैध कालोनी का निर्माण कार्य जिला प्रशासन के दखल के बाद रुकने के जगह और भी अधिक तेजी से होने लगा है। यह अवैध कालोनी वन विभाग, खनिज विभाग, राजस्व विभाग, नियत प्राधिकरण को राजस्व की क्षति पहुंचाकर व नियमों को धज्जियां उड़ाकर बनाई जा रही हैं। इस अवैध निर्माण में कहीं न कहीं माफियाओं को सत्ता का संरक्षण भी मिल रहा है, यही वजह है कि मामला सभी के संज्ञान में होने के बाद भी इस पर रोक नहीं लगा पा रही है।
शहर सीमा के भीतर नेशनल हाइवे पर ब्याना नाला के पास निजी कालोनी बसाई जा रही है। बिना मानचित्र स्वीकृति के और कालोनी का बिना ले-आउट पास किए हुए ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पूर्व में प्राधिकरण विभाग ने इस काम को रुकवाने के लिए कार्रवाई की थी, लेकिन यह कार्रवाई केवल नोटिस तक ही सीमित रह गई थी। इस कालोनी के निर्माण की जब नींव डाली जा रही है, तभी 22 नवंबर को अमर उजाला ने यह समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद भी अधिकारी इस अवैध कालोनी का कार्य नहीं रुकवा सके। वर्तमान में यहां पर काफी बड़े स्तर पर अवैध निर्माण कर लिया गया है। इस कालोनी में अवैध निर्माण जिस रफ्तार व बेखौफ तरीके से चल रहा है, इससे साफ प्रतीत होता है कि सत्ता व प्रशासन का इन भू-माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन

शुरुआत से ही इस अवैध कालोनी की जानकारी जिला प्रशासन, प्राधिकरण विभाग, वन विभाग, खनिज विभाग सभी को है, लेकिन कोई भी इसको रुकवा नहीं सकता है। सबसे पहले इन भू-माफियाओं ने यहां पर काफी बड़े स्तर पर लगे हरे पेड़-पौधों को जेसीबी मशीन से उखाड़कर पूरी हरियाली को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अमर उजाला ने नवंबर माह में कई बार समाचार प्रकाशित किए और इसके साथ ही विगत 17 नवंबर को मुहल्ला तालाबपुरा में रहने वाले संजीव कुमार ने इसकी वन विभाग व प्राधिकरण विभाग से लिखित शिकायत भी की थी। इसके अलावा यहां पर लगभग तीन-चार एकड़ जमीन को समतल भी किया है। इस समतलीकरण में सैकड़ों की संख्या में मिट्टी व मौरंग का उपयोग किया गया है, इसकी कोई भी रॉयलिटी या शुल्क खनिज विभाग को नहीं दिया गया है और न ही कोई अनुमति ली गई थी। निर्माण कार्य नहीं रुका। वर्तमान में यहां पर काफी बड़े स्तर पर निर्माण कार्य हो चुका है।
कोतवाली पुलिस को दिए थे निर्माण रुकवाने के निर्देश
नियम प्राधिकरण विभाग के अनुसार उन्होंने विगत नवंबर माह में हाइवे पर हो रहे उक्त अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए कोतवाली पुलिस को लिखित रूप से निर्देश दिए थे। सदर उप जिलाधिकारी के निर्देशन के बाद भी कोतवाली पुलिस उक्त अवैध निर्माण को रुकवा नहीं सकी है और निर्माण कार्य निरंतर जारी है। इसके साथ ही प्राधिकरण विभाग ने भी कोतवाली पुलिस को निर्देश देने के बाद अपना ओर से पल्ला झाड़ लिया है। अवैध निर्माण रुका कि नहीं इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है।

अब एसपी को भेजेंगें पत्र
अवैध निर्माण कार्य रुकवाने के लिए कोतवाली पुलिस को कई बार लिखित निर्देश दिए जा चुके हैं। यदि इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका है तो यह अवैध निर्माण रुकवाने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजेगें। इसके अलावा निर्माण को लेकर अन्य शिकायतें है, जिस पर भी जांच की जा रही है।
-महेश प्रसाद दीक्षित
नियत प्राधिकारी/ सदर उपजिलाधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed