फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शासन से प्रतिबंध के बाद भी खुलेआम लूटी जा रही खनिज संप्रदा

शासन से प्रतिबंध के बाद भी खुलेआम लूटी जा रही खनिज संप्रदा

Wed, 13 Sep 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
शासन से प्रतिबंध के बाद भी खुलेआम लूटी जा रही खनिज संप्रदा
प्रतिबंध के बाद भी खुलेआम चल रहा खनन
विज्ञापन

ललितपुर।
एक जुलाई से प्रदेश मेें सभी खनिजों के खनन पर तीन माह के लिए रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी जनपद तो दूर की बात जिम्मेदार अधिकारी जिला मुख्यालय पर ही अवैध खनन के कारोबार पर रोक नहीं लगा सके हैं। शहर में कई इलाकों में खाली प्लाटों व मैदानों का समतलीकरण करने के लिए खनिज संपदा को लूटा जा रहा है। इस कारोबार को खनन माफिया द्वारा खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है। इससे विभाग को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।
जिला मुख्यालय पर नेशनल हाइवे पर स्थित ब्याना नाला पुल के पास काफी बड़े इलाके में मुख्य मार्ग के किनारे पर ही जमीन समतलीकरण का कार्य जोरों पर चल रहा है। इस समतलीकरण में अब तक एक हजार डंपर मिट्टी का उपयोग किया जा चुका है और हर रोज 50 से अधिक डंपर मिट्टी यहां पर डाली जा रही है। यह अवैध कारोबार खुलेआम दिनदहाड़े चल रहा है। मिट्टी को जेसीबी के माध्यम से राजकीय महाविद्यालय के पीछे स्थित खाली मैदानों ेसे खोदा जा रहा है। शाम से देर रात तक यहां पर डंपरों से मिट्टी जमा कर ली जाती है और सुबह-सुबह जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी को मिलाकर समतल कर दिया जाता है। नियमानुसार जमीन किसी की भी हो उस जमीन से दस ट्रॉली खनिज निकालने तक की अनुमति है। यदि इससे अधिक खनन या खुदाई की जाती है तो फिर 30 रुपये घनमीटर के अनुसार से राजस्व अदा करना होता है। इसकी अनुमति खनिज विभाग से ली जाती है। नेशनल हाईवे पर जो यह समतलीकरण का काम किया जा रहा है, वहां तो हजारों घनमीटर मिट्टी को उपयोग में लिया जा चुका है और यह अवैध कारोबार वर्तमान में भी जारी है। इससे विभाग को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। यह मामला केवल एक ही स्थान का नहीं है, बल्कि ऐसे अनेकों स्थान पर जहां पर बिना राजस्व जमा किए खनिज संपदा को लूटकर समतलीकरण के काम को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ठेके पर होता है काम, सक्रिय खनन माफिया
शहर व जनपद में कई खनन माफिया सक्रिय बने हुए हैं। जहां कहीं पर समतलीकरण का काम किया जाना होता है तो यह खनन माफिया भू-स्वामी से समतलीकरण करने का पूरा ठेका ले लेते हैं। इसके बाद यह खनन माफिया खनिज विभाग से बिना कोई अनुमति लिए अपनी मनमर्जी से कहीं पर सरकारी जमीन पर, नदी-नालों के किनारे व अन्य जगहों पर जेसीबी मशीन लगाकर जमीन की खुदाई करना शुरू कर देते हैं। जिला मुख्यालय पर दो खनन माफिया है। नेशनल हाइवे पर जो यह अवैध काम चल रहा है वह भी इन्हीं दो में से एक माफिया द्वारा कराया जा रहा है। इससे विभाग को हर माह लाखों रुपये राजस्व की हानि हो रही है और खनिज संपदा को लूटकर जमीन को खोखला भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी कार्रवाई
मामला संज्ञान में नहीं है, यदि अवैध खनन किया जा रहा है, तो तत्काल ही कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार, जिला खनिज अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed